बिहार में लूट तथा हत्या में वांछित ₹ 25 हजार का ईनामी अपराधी आया दून पुलिस की गिरफ्त में

@ देहरादून उत्तराखंड :-

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े व्यक्तियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तो के विरुद्ध लगातार बृहद स्तर पर कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में 10 जून 2026 को बिहार पुलिस के माध्यम से ऋषिकेश पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि जिला सीतामढ़ी (बिहार) का वांछित एवं ₹ 25 हजार का इनामी अपराधी मोहम्मद नसीम अख्तर पुत्र महफूज आलम, कुछ दिन पूर्व ऋषिकेश क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में गिरफ्तार अपने भाई वसीम की पैरवी एवं सहायता के लिए ऋषिकेश आया है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास एवं संभावित गतिविधियों को देखते हुए उसके द्वारा किसी गंभीर घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका थी।

सूचना की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा ऋषिकेश पुलिस तथा SOG देहात की संयुक्त टीम का गठन कर अभियुक्त की धरपकड़ हेतु तत्काल सघन चेकिंग एवं तलाशी अभियान चलाने के निर्देश दिए गए, जिस पर पुलिस टीमों द्वारा ऋषिकेश क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, चेकिंग के दौरान मुखबिर एवं सर्विलांस के माध्यम से पुलिस टीम को अभियुक्त के नटराज फ्लाईओवर, हरिद्वार रोड पर होने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर पुलिस टीमों द्वारा अभियुक्त की धर पकड़ हेतु घेराबंदी कर अभियुक्त को नटराज फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से पुलिस टीम को एक देसी तमंचा 12 बोर तथा 02 जिंदा कारतूस बरामद हुए। अभियुक्त के विरुद्ध थाना ऋषिकेश में धारा 3/25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया कि उसने अपने भाई वसीम व अपने अन्य साथियों के साथ बिहार के सीतामढ़ी जिले में एक व्यक्ति के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था तथा घटना के दौरान उक्त व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी थी। घटना के बाद से ही बिहार पुलिस उन्हें लगातार ढूंढ रही थी। पुलिस से बचने के लिए उसका भाई वसीम अपने अन्य साथियों के साथ अपने ससुराल ऋषिकेश आ गया था, परंतु ऋषिकेश में हुई फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने उसे तथा उसके अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

अभियुक्त बिहार पुलिस से बचने एवं अपने भाई से मिलने के लिए ऋषिकेश आया था, परंतु पुलिस की गतिविधियों की जानकारी मिलने पर वह ट्रेन के माध्यम से फरार होने की योजना बना रहा था, परंतु इससे पहले ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त से बरामद अवैध तमंचे के संबंध में उसके द्वारा बताया कि वह उक्त तमंचे को बिहार से गोरखपुर के रास्ते लेकर आया था।

नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त :-

मोहम्मद नसीम अख्तर पुत्र महफूज आलम निवासी -वार्ड नं० 06, ग्राम टोला इस्लामपुर, पोस्ट मोहनी सकरोली, थाना नानपुर, जिला सीतामढ़ी (बिहार)
उम्र – 25 वर्ष

बरामदगी विवरण

1- 01 अवैध तमंचा (12 बोर/देशी कट्टा)
2- 02 अदद जिंदा कारतूस (315 बोर)
3- 01 सैमसंग मोबाइल फोन
4- पैन कार्ड, आधार कार्ड एवं
नकद 1,200/- रुपये

पुलिस टीम:-

1- निरी. कैलाश भट्ट, प्रभारी कोतवाली ऋषिकेश
2- निरी. खुशीराम पांडे, प्रभारी एसओजी देहात
3- उ.नि. विकसित पंवार
4- उ.नि. सुमित चौधरी, चौकी प्रभारी श्यामपुर
5- हे.कां. विपिन सैनी SOG
6- कां. विपिन, SOG
7- कां. मनोज, SOG
8- कां. अमित राणा
9- का. शेखर सैनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...