पुष्कर सिंह धामी ने निशानेबाज जसपाल राणा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

@ देहरादून उत्तराखंड :-

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पद्म श्री से सम्मानित एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निशानेबाज जसपाल राणा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जसपाल राणा ने अपनी अद्वितीय प्रतिभा, कठिन परिश्रम और उल्लेखनीय उपलब्धियों से न केवल उत्तराखंड, बल्कि पूरे देश का नाम विश्व पटल पर गौरवान्वित किया। निशानेबाजी के क्षेत्र में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने अनेक युवा खिलाड़ियों को प्रेरित कर खेलों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जसपाल राणा का निधन खेल जगत, उत्तराखंड तथा राष्ट्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों एवं उनके प्रशंसकों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की ईश्वर से कामना है।

निशानेबाज जसपाल राणा:

जसपाल राणा भारत के सबसे सफल निशानेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने पिस्टल शूटिंग में अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन किया है। जसपाल राणा ने एशियाई खेलों, कॉमनवेल्थ खेलों और विश्व स्तर की प्रतियोगिताओं में कई पदक जीते हैं। उन्हें उत्कृष्ट खेल उपलब्धियों के लिए अर्जुन अवार्ड और पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका है। खिलाड़ी के रूप में सफलता के बाद उन्होंने कोच की भूमिका में भी भारतीय निशानेबाजी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से कई युवा निशानेबाज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल कर चुके हैं।

2 thoughts on “पुष्कर सिंह धामी ने निशानेबाज जसपाल राणा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया”

  1. पूरे देश को बहुत दुःख हुआ है, एक प्रतिभा कम हो गई देश की

  2. Good day! This is my 1st comment here so I just wanted to give a quick shout out and say I
    genuinely enjoy reading through your blog posts.

    Can you suggest any other blogs/websites/forums that go over the same subjects?
    Thanks a lot! xnxx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...