@ कौशांबी उत्तरप्रदेश :-
उत्तर प्रदेश में स्थित कौशांबी थाना क्षेत्र से जेल भेजे गए युवक का शव मसूरी नहर में मिलने के बाद स्वजन ने थाने पर नाराजगी जताई। परिवार ने हत्या का आरोप लगाया है। । पुलिस जांच में जुटी है।

वैशाली सेक्टर-पांच कल्पना सोसायटी निवासी गिरधर बिष्ट (40) का 16 मई को सोसायटी गेट स्थित पंचर दुकान संचालक से विवाद हो गया। कौशांबी थाना पुलिस ने 17 मई को गिरधर के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया था।
सोसायटी निवासी जसवंत सिंह के मुताबिक गिरधर मानसिक रूप से बीमार थे। 21 मई को उनकी मां जेल में मिलने गई थीं। 27 मई को वह दोबारा जेल पहुंचीं तो वहां उनके 21 मई को रिहा होने की जानकारी मिली। उन्होंने वापस आकर स्वजन और सोसायटी के लोगों को जानकारी दी। उन्होंने पुलिस आयुक्त और मसूरी थाने में गुमशुदगी की शिकायत की।
मसूरी थाना पुलिस ने 10 जून को गुमशुदगी दर्ज की। शुक्रवार को उनका शव मसूरी नहर में मिला। मां ने उनकी शिनाख्त की। मौत की सूचना पर सोसायटी के लोगों ने शनिवार देर शाम कौशांबी थाने पर नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया।

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में जांच के बाद जल्द आगे की कार्रवाई की जाएगी।
चार दिन पहले हुई मौत : प्रभारी
एसपी मसूरी भास्कर वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सुपुर्द कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तीन से चार दिन पहले डूबने से मौत होने की जानकारी मिली है। स्वजन ने थाने पर मौखिक सूचना दी थी।


mua 123b bấm vô đây, có đủ loại để lựa chọn rung 7 cấp độ vip
Gần đây mình hay đọc nội dung tại https://fly88.in/, thấy cập nhật khá nhanh.
Gần đây mình hay đọc nội dung tại https://fly88.in/, thấy cập nhật khá nhanh.
Gần đây mình hay tham khảo qua https://www.fly888.club/, thấy cập nhật khá nhanh.