@ अभिषेक आनंद नई दिल्ली
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस 19 जून को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में ‘महा रोजगार मेला’ आयोजित करेगी। सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले इस रोजगार मेले में 150 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां और संस्थान भाग लेंगे। मेले का आयोजन भारतीय युवा कांग्रेस और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, दिल्ली कांग्रेस के संगठन महासचिव अनिल भारद्वाज, युवा कांग्रेस के नेता अक्षय लाकड़ा और खुशबू शर्मा ने इस महा रोजगार मेले की रूपरेखा सामने रखी। इस दौरान महा रोजगार मेले का आधिकारिक पोस्टर भी जारी किया गया।
उदय भानु चिब ने बताया कि पंजीकरण कोड को स्कैन करने पर भारतीय युवा कांग्रेस की वेबसाइट खुलेगी, जहां फॉर्म भरा जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी कराया जा रहा है। साथ ही, यदि कोई युवा पहले पंजीकरण नहीं कर पाता है, तो वह 19 जून को सीधे तालकटोरा स्टेडियम पहुंचकर मौके पर अपना पंजीकरण करा सकता है। उन्होंने बताया कि 10वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर युवा अपनी योग्यता के अनुसार साक्षात्कार दे सकते हैं। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क है।
चिब ने बताया कि इस महा रोजगार मेले की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी। योग्यता के अनुसार युवाओं का साक्षात्कार लिया जाएगा और चयन होने पर मौके पर ही ऑफर लेटर सौंप दिया जाएगा। रोजगार मेले के समापन के बाद भी कांग्रेस द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर एक महीने तक सक्रिय रहेगा। यदि किसी युवा को ऑफर लेटर मिलने के बाद जॉइनिंग में कोई समस्या होती है, तो उसे इस हेल्पलाइन के जरिए दूर किया जाएगा।
उदय भानु चिब ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में बेरोजगारी और पेपर लीक का रिकॉर्ड बना है। 90 से ज्यादा पेपर लीक हो चुके हैं। छात्र सालों मेहनत करते हैं, लेकिन पेपर लीक हो जाता है। उन्होंने इस मुद्दे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि आज मोदी सरकार हर मोर्चे पर नाकाम हो चुकी है। हाल ही में अमेरिकन नेवी ने समुद्री जहाज में तीन भारतीय लोगों की हत्या कर दी, लेकिन नरेंद्र मोदी “थैंक यू, थैंक यू अमेरिका” कर रहे हैं।
चिब ने स्पष्ट किया कि हालांकि कांग्रेस केंद्र की सत्ता में नहीं है और वे कोई सरकारी नौकरी नहीं दे सकते, लेकिन एक समाधान खोजने वाली पार्टी होने के नाते वे निजी क्षेत्र के माध्यम से युवाओं को मौका दे रहे हैं।
उन्होंने पिछले आयोजनों के आंकड़े साझा करते हुए बताया कि दिल्ली में पिछले साल 18,000 पंजीकरण हुए थे, जिनमें से लगभग 7,000 युवाओं को रोजगार के अवसर मिले थे। वहीं जयपुर में 3,000 और पटना में करीब 10,000 युवाओं को रोजगार मिला। उन्होंने बताया कि कि इन आयोजनों में औसत चयन दर लगभग 30 प्रतिशत रही।
वहीं दिल्ली कांग्रेस के संगठन महासचिव अनिल भारद्वाज ने कहा कि जो दिल्ली कभी देश भर के युवाओं के सपने पूरे करती थी, आज उसका खुद का नौजवान हताश है। भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार की नीतियों की वजह से रोजगार बढ़ने के बजाय घट रहे हैं। दिल्ली के हजारों लोगों को रोजगार देने वाला 50 साल पुराना कुटीर और लघु उद्योग का सिस्टम सरकार की गलत नीतियों के कारण चौपट हो चुका है। उन्होंने कहा कि देश और दिल्ली का युवा 45 साल की सबसे बड़ी बेरोजगारी से जूझ रहा है। बेरोजगारी के साथ महंगाई भी बढ़ रही है। इस माहौल में कांग्रेस की कोशिश है कि युवाओं को एक नई उम्मीद दी जाए। उन्होंने कहा कि पिछले साल पहले ही दिन करीब 3,500 युवाओं को मौके पर ही नौकरियां मिली थीं, इस बार यह आंकड़ा और बड़ा होगा।

Finding 918KISS can easily enhance the on-line video gaming quest straight into a venture packed with exhilaration and also opportunities.
When considered one of the actual many popular mobile online casino programs inside South-east Asia, 918KISS offers some sort
of vast array regarding video games from slots in order to desk game titles, virtually all created for you to give
a captivating encounter intended for players involving most degrees.
Whether or not you happen to be the beginner looking to explore 918KISS as well as
an knowledgeable battler planning in order to increase the techniques,
understanding the particular system’s attributes as well as gaming can easily significantly
impression your current earning likely.
C168 là nền tảng giải trí trực tuyến đang nhận được sự quan tâm của đông đảo người chơi nhờ hệ thống trò chơi đa dạng và giao diện hiện đại. Tại đây, thành viên có thể trải nghiệm nhiều sản phẩm hấp dẫn như thể thao, casino trực tuyến, nổ hũ, bắn cá và xổ số