04 पेटी अवैध शराब/बीयर के साथ 01 अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

@ देहरादून उत्तराखंड :-

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/चरस/ स्मैक/गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में थाना स्तर पर गठित अलग-अग टीमों द्वारा लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

इसी क्रम में कोतवली रायवाला पर गठित पुलिस टीम द्वारा 16 जून 2026 को प्रतीतनगर क्षेत्र में चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर प्रतीतनगर तिराहे से मिडवे होटल जाने वाला पुराना रास्ता स्काउट गाइड ग्राउण्ड के सामने रायवाला के पास से अभियुक्त विकास पुत्र सुरेश राणा को 01 गत्ते की पेटी अंग्रेजी शराब ब्लेंडर प्राइड व्हिस्की (14 हाफ ) व 02 पेटी इंपीरियल ब्लू व्हिस्की (96 पव्वे ) व 01 पेटी में 24 केन डर्क 11000 बीयर व 01 गत्ते की पेटी में 24 केन बीयांग बीयर के साथ गिरफ्तार किया गया। शराब तस्करी में लिप्त एक विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली रायवाला पर आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:

01: विकास पुत्र सुरेश राणा निवासी फूड प्लाजा रेस्टोरेंट खैरी खुर्द कोतवाली रायवाला, उम्र – 19 वर्ष

बरामदगी:

01: अंग्रेजी शराब ब्लेंडर प्राइड व्हिस्की 14 हाफ
02: 02 पेटी इंपीरियल ब्लू व्हिस्की 96 पव्वे
03: 24 केन डर्क 11000 बीयर
04: 24 केन बीयांग बीयर

पुलिस टीम

1- हे.का. अरुण शर्मा
2- का. अरविन्द कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...