30वीं शादी की सालगिरह पर बच्चों के साथ मनाई खुशियां, मैकडॉनल्ड्स में कराया भोज

@ नई दिल्ली :-

अमावस्या फाउंडेशन द्वारा संचालित अमावस्या ज्ञानशाला के लगभग 50 बच्चों के लिए यह दिन यादगार बन गया। अवसर था सुषमा और राजीव की वैवाहिक जीवन की 30वीं वर्षगांठ का। इस विशेष मौके पर बच्चों को मैकडॉनल्ड्स ले जाकर बर्गर, फ्रेंच फ्राइज और कोल्ड ड्रिंक का भोज कराया गया।

कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि अधिकांश बच्चे पहली बार मैकडॉनल्ड्स पहुंचे थे। वहां का माहौल, स्वादिष्ट भोजन और नई अनुभूति बच्चों के लिए बेहद रोमांचक रही। बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दे रहा था।

इस अवसर पर अमावस्या फाउंडेशन की कार्यकारी अध्यक्ष वेदिका एवं उनकी पूरी टीम ने बच्चों के लिए विभिन्न क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया। प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेता बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप उपहार भी प्रदान किए गए।

राजीव ने कहा कि समाज के जरूरतमंद बच्चों के साथ खुशियां साझा करना ही जीवन का सबसे बड़ा उत्सव है। वहीं सुषमा राजीव ने कहा कि बच्चों की मुस्कान और उनका उत्साह उनके लिए सबसे बड़ा उपहार है।

कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने सुषमा राजीव और राजीव निशाना को विवाह वर्षगांठ की शुभकामनाएं दीं तथा इस यादगार अनुभव के लिए अमावस्या फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया।

अमावस्या फाउंडेशन द्वारा शिक्षा, संस्कार और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की यह एक और प्रेरणादायक पहल रही, जिसने बच्चों के चेहरे पर मुस्कान और उनके मन में नई यादें छोड़ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...