श्रीगंगानगर जिला प्रभारी सचिव ने किया शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण

@ जयपुर राजस्थान :-

राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में 12 जून से 15 जुलाई 2026 तक आयोजित किए जा रहे ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों के तहत शनिवार को गंगानगर नगर परिषद में आयोजित शहरी सेवा शिविर का गंगानगर जिला प्रभारी सचिव एवं संभागीय आयुक्त बीकानेर विश्राम मीणा ने निरीक्षण किया।

मीणा ने शहरी सेवा शिविर में प्रत्येक विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने शिविर में उपस्थित आमजन से संवाद कर विभागीय सेवाओं एवं सुविधाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया तथा अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान पात्र लाभार्थियों को दस्तावेजों का वितरण भी किया गया।

  इस दौरान मीणा ने विभागवार प्रभारी अधिकारियों से आमजन को प्रदान किए जा रहे लाभों की जानकारी भी ली। उन्होंने चिकित्सा विभाग को जांच, स्क्रीनिंग एवं निःशुल्क दवा वितरण बढ़ाने तथा शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग को उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...