दून पुलिस तथा एसटीएफ उत्तराखंड की संयुक्त टीम द्वारा 01 अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

@ देहरादून उत्तराखंड :-

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों तथा अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही को अमल में लाई जा रही है।

इसी क्रम में वर्तमान में प्रचलित ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत जनपद पुलिस तथा एस टी एफ उत्तराखंड की संयुक्त टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर द सैड होटल से ट्रासपोर्ट नगर जाने वाले रास्ते से एक शातिर शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से वाहन संख्या UK12CA0451(टाटा 407) में अलग अलग ब्रांड की पंजाब मार्क की कुल 80 पेटी अग्रेजी शराब बरामद की गई।

पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह उक्त अंग्रेजी शराब को मोहाली पंजाब से देहरादून बेचने के लिये लाया था जिसको बेचकर अवैध लाभ अर्जित करता था । जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0: 386/26 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया। शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज़ किया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त

जगजीत सिहं पुत्र हरदीप सिंह निवासी ग्राम भूडडनपुर थाना बनूर जिला मौहाली पंजाब उम्र 51 वर्ष

बरामदगी

01 : 25 पेटी राँयल स्टेग अंग्रेजी शराब पंजाब मार्का (300 बोतल)

02 : 35 पेटी मैगडाउल अंग्रेजी शराब पंजाब मार्का (1680 क्वार्टर)

03 : 20 पेटी इम्परीयल ब्लू अंग्रेजी शराब पंजाब मार्का (960 क्वार्टर)

04 : तस्करी में प्रयुक्त वाहन संख्या UK12CA0451(टाटा 407) ट्रक

पुलिस टीम

1-उ0नि0 जयवीर सिंह चौकी प्रभारी आईएसबीटी कोतवाली पटेलनगर
2-अ0उ0नि0 हितेश (एसटीएफ)
3-हे0कानि0बीरेन्द्र (एसटीएफ)
4-हे0कानि0देवेन्द्र (एसटीएफ)
5-का0 गौरव कुमार
6-का0 विश्वास चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...