वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में भारत का दमदार प्रदर्शन

@ नई दिल्ली :-

भारतीय मुक्केबाजों ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप 2026 (स्टेज-2) में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए छह पदक सुनिश्चित कर लिए हैं। क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतरीन जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई और अब उनकी नजर स्वर्ण पदकों पर है

महिला वर्ग के 57 किलोग्राम भार वर्ग में प्राची ने प्रतियोगिता की सबसे बड़ी जीतों में से एक हासिल की। उन्होंने पेरिस ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता चीनी ताइपे की शिह यी वू को 4-1 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया। वहीं 48 किलोग्राम वर्ग की विश्व नंबर-1 मुक्केबाज मीनाक्षी ने 51 किलोग्राम वर्ग में खेलते हुए कजाकिस्तान की अलुआ बाल्किबेकोवा को 5-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

पुरुष वर्ग में भी भारतीय मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। 70 किलोग्राम वर्ग में दीपक ने अजरबैजान के नबी इस्गांडारोव को 5-0 से हराया, जबकि 55 किलोग्राम वर्ग में निखिल ने अजरबैजान के अमीन मम्मादजादा को समान अंतर से मात देकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया।

65 किलोग्राम वर्ग में सनेह को पोलैंड की किंगा क्रोवका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले अभिनाश जामवाल भी अपने मुकाबले में पराजित होकर प्रतियोगिता से बाहर हो गए थे।

भारतीय टीम के लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की मुक्केबाजी ताकत को फिर साबित किया है। कई मुक्केबाजों के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद अब भारत की उम्मीदें स्वर्ण पदकों पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...