@ नई दिल्ली :-
भारतीय नौसेना के स्वदेशी रूप से डिजाइन एवं निर्मित युद्धपोत आईएनएस उदयगिरि, जो एक स्टेल्थ फ्रिगेट है, तथा आईएनएस कवरत्ती, जो एक पनडुब्बी रोधी युद्धक कार्वेट है, दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में अपनी परिचालन तैनाती के दौरान 22 जून, 2026 को वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी स्थित न्हा रोंग बंदरगाह पहुंचे।
(1)4JCA.jpeg)
रियर एडमिरल आलोक आनंद – फ्लैग ऑफीसर कमांडिंग ईस्टर्न फ्लीट – के नेतृत्व में पहुंचे इन पोतों का वियतनाम पीपुल्स नेवी के कर्मियों, हो ची मिन्ह सिटी पीपुल्स कमेटी के प्रतिनिधियों और बंदरगाह अधिकारियों द्वारा गर्मजोशी से औपचारिक स्वागत किया गया। यह स्वागत दोनों नौसेनाओं के बीच गहरे, लम्बे समय से चले आ रहे संबंधों और भारत-वियतनाम के बीच बढ़ती समुद्री साझेदारी को दर्शाता है।
इस बंदरगाह प्रवास के दौरान भारतीय नौसेना और वियतनाम पीपुल्स नेवी के बीच कई पेशेवर बातचीत, क्रॉस-डेक आदान-प्रदान, खेल प्रतियोगिताएं और सामुदायिक संपर्क गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। वरिष्ठ नेतृत्व के बीच बातचीत भी निर्धारित है, जो दोनों देशों को अपने दृष्टिकोण साझा करने और द्विपक्षीय नौसैनिक सहयोग को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगी।
यह तैनाती मई 2026 में भारत और वियतनाम के द्विपक्षीय संबंधों को उन्नत व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाए जाने के बाद से वियतनाम में भारतीय नौसेना की पहली बड़ी उपस्थिति को दर्शाती है।
OXCL.jpeg)
TWUF.jpeg)
(1)9GYG.jpeg)
