अखिल भारतीय जल संसाधन विभाग के सचिवों का सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा

@ नई दिल्ली :-

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग 13 जुलाई 2026 को नई दिल्ली स्थित सुषमा स्वराज भवन के चाणक्य हॉल में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के जल संसाधन विभागों के वरिष्ठतम सचिवों का अखिल भारतीय सम्मेलन का आयोजन करेगा। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। जल शक्ति मंत्रालय के राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी और सचिव  वी. एल. कंथा राव भी सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करेंगे।

इस सम्मेलन का उद्देश्य जल संसाधन क्षेत्र में प्राथमिकता वाली पहलों पर केंद्र-राज्य समन्वय को मजबूत करना और जल शक्ति मंत्रालय के प्रमुख राष्ट्रीय कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करना है। सम्मेलन में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के जल संसाधन विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ जल शक्ति मंत्रालय और इसके संगठनों, संबद्ध और अधीनस्थ कार्यालयों जैसे केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी), राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण (एनडीएसए), राष्ट्रीय जल मिशन (एनडब्ल्यूएम) आदि के अधिकारी भाग लेंगे।

सम्मेलन के दौरान, चर्चा आठ प्राथमिकता वाले एजेंडा विषयों पर केंद्रित होगी, जिनमें शामिल हैं:

  • कमांड एरिया डेवलपमेंट एंड वॉटर मैनेजमेंट (एम-कैडडब्ल्यूएम) योजना के आधुनिकीकरण की स्थिति;
  • जल संरक्षण में लोगों की भागीदारी को मजबूत करने के लिए एक महीने का विशेष राष्ट्रव्यापी #CatchTheRain अभियान;
  • सिंचाई, बहुउद्देशीय और बाढ़ प्रबंधन परियोजनाओं के लिए संशोधित मसौदा परियोजना मूल्यांकन दिशानिर्देश;
  • बांध जलाशयों के नियम वक्र और जलाशय संचालन एवं बांध सुरक्षा में सुधार के लिए उनका प्रभावी कार्यान्वयन;
  • राज्य जल सुधार ढांचा (एसडब्ल्यूआरएफ) की स्थिति;
  • बांध सुरक्षा अधिनियम, 2021 के अंतर्गत व्यापक बांध सुरक्षा मूल्यांकन (सीडीएसई) का दिसंबर 2026 तक पूरा होना;
  • राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सिंचाई जनगणना की प्रगति; और
  • आदर्श राज्य जल पुरस्कारों के लिए ढांचा

यह सम्मेलन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अपने अनुभव साझा करने, कार्यान्वयन संबंधी चुनौतियों पर चर्चा करने और जल क्षेत्र में सुधारों को गति देने के लिए समन्वित रणनीतियाँ विकसित करने का अवसर भी प्रदान करेगा। विचार-विमर्श से जल शक्ति मंत्रालय के चल रहे कार्यक्रमों के समय पर कार्यान्वयन में सहायता मिलने की उम्मीद है। यह सम्मेलन जल शक्ति मंत्रालय के सतत प्रयासों का एक हिस्सा है, जिसका उद्देश्य बेहतर नीति समन्वय, संस्थागत सुदृढ़ीकरण, कुशल परियोजना कार्यान्वयन, बांध सुरक्षा में सुधार और जल संरक्षण में समुदाय की अधिक भागीदारी के माध्यम से सतत जल संसाधन प्रबंधन को बढ़ावा देना है।

One thought on “अखिल भारतीय जल संसाधन विभाग के सचिवों का सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा”

  1. Lindsey tanner sexual lyricsBillie joe armstrong nude picture70 inch
    assesHolly nakedJennifer love hewitts breast pageAsian in pussyCouples free
    xxx trailersGay ebony mobile porn xnxx Adult sex toy 19801Insatiable g vibrators reviewsMom teen videosClinic fucking videoBeautiful
    asian picTip of the penis is soreSpank asian girlsHairy nipple picyuresFree printable teen bible study
    worksheetsWear a condom saying newxxx.jumpandread.com Dick mckinney civil war
    vetranMom and daughter having sex with each otherVibrator use + loss of sensitivitySimpsons eroticSonic adult fanfictionShaved
    pussy and niceBbw wet shirtTrojan condoms canadaFingering a
    spread pussy xnxx Dvd sex dkVintage ritchie compassBlack dicks on nude
    beachesNude celebritiezMorgen webb nudeConveen optimum urinary condomsRock
    bottom farm ohioMost attractive penisPorn doujinTruckies that suckTamil
    phone sexBeautiful sensuous erotic nudesMartine schultz adult star

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...