दिल्ली के जो पंजीकृत मतदाता है उनका वोट ना कोई काट सकता और ना भाजपा कटने देगी : हर्ष मल्होत्रा

@ नई दिल्ली :-

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने चुनाव आयोग द्वारा दिल्ली में एस.आई.आर. की समय सीमा बढ़ाने का स्वागत किया है और कहा है कि अवधि बढ़ने से बी.एल.ओ. अपना कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ कर पायेंगे।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि एस.आई.आर. के दो मूल मकसद हैं, पहला की कोई विदेशी नागरिक भारतीय मतदाता के रूप में पंजीकृत ना हो पाये और हर भारतीय का केवल एक जगह पंजीकृत वोट रहे।

हर्ष मल्होत्रा ने दिल्ली वालों से कहा है कि वह आम आदमी पार्टी एवं कांग्रेस के नेताओं के द्वारा फैलाये जा रहे किसी भ्रम में ना फंसे, हर दिल्ली का नागरिक जो केवल दिल्ली में पंजीकृत मतदाता है उसका वोट ना कोई कटवा सकता है और ना ही भाजपा कटने देगी।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि यह खेदपूर्ण है कि “आप” के नेता दिल्ली में बसे पूर्वांचल समाज के लोगों के साथ ही झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले गरीब समाज को भारतीय जनता पार्टी के विरूद्ध भड़काने की कोशिश करते रहते हैं पर यह करते हुए वह यह भूल जाते हैं कि पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार एवं बंगाल सहित विभिन्न राज्यों से आ कर दिल्ली में आ कर बसे गरीब लोग लगातार अपने गृह राज्यों में भाजपा की सरकारें चुन रहे हैं और “आप” के कुप्रचार का पूर्वांचल समाज के लोगों पर कोई कुप्रभाव नहीं पड़ेगा।

“आप” नेताओं ने इस एस.आई.आर. मुद्दे को पूर्वांचल के नाम से उठाया जरूर है पर उनका असली मकसद अपने बांग्लादेशी एवं रोहिंगया वोटरों को बचाना है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि दिल्ली में हर राज्य के लोगों के साथ ही पूर्वांचल के लोग बड़ी तादाद में बसे हैं और वह सरकारी बी.ए.ओ. के साथ ही अपने क्षेत्र के हमारे भाजपा के बी.एल.ए. 2  अथवा विभिन्न जिलों में पूर्वांचल मोर्चा के कार्यकर्ताओं की मदद से अपना वैध वोट सुनिश्चित कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...