उप मुख्यमंत्री ने गिफ्ट सिटी में एचसीएल टेक के ग्लोबल टेक्नोलॉजी सेंटर का उद्घाटन किया

@ गांधीनगर गुजरात :-

उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने शुक्रवार को भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) उद्योग की दिग्गज और सबसे तेजी से विकसित हो रही कंपनी एचसीएल टेक के गांधीनगर स्थित गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट सिटी) में शुरू हुए ग्लोबल टेक्नोलॉजी सेंटर का उद्घाटन किया। उप मुख्यमंत्री ने इस नई शुरुआत को गिफ्ट सिटी और गुजरात के आईटी सेक्टर के विकास के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण मील का पत्थर करार दिया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि आम तौर पर बड़ी आईटी कंपनियां दूसरे राज्यों से मैनपावर की भर्ती करती हैंलेकिन इसके विपरीत एचसीएल टेक स्थानीय स्तर पर ही रोजगार के अवसर सृजित करने और स्थानीय साझेदारों को साथ रखकर आगे बढ़ने की दिशा में काम कर रही है। कंपनी की यह नीति वास्तव में प्रशंसनीय है और यह राज्य के युवाधन को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।

संघवी ने एचसीएल कंपनी की कम बैक होम’ पहल की सराहना करते हुए कहा कि गुजरात के जो प्रतिभाशाली युवा रोजगार के लिए अपने परिवार और माता-पिता से दूर बेंगलुरुपुणेहैदराबाद या अमेरिका जैसे स्थानों पर काम करते हैंउन्हें वापस लाकर उनके गृह राज्य में ही रोजगार प्रदान करने की एचसीएल की पहल दूसरी कंपनियों के लिए एक उदाहरण बन गई है। इस सेंटर के माध्यम से अब गुजराती युवा अपने परिवार के साथ रहते हुए स्थानीय स्तर पर ही वैश्विक स्तर का आईटी करियर बना सकेंगे और अपने सपने साकार कर सकेंगे। प्रारंभिक चरण में इस सेंटर में 100 लोगों की टीम के साथ शुरुआत की गई हैजिनमें अधिकतर स्थानीय गुजराती युवा शामिल हैं।

उप मुख्यमंत्री ने एचसीएल टेक द्वारा इस सेंटर में फाइनेंस आईटी सेक्टर के अलावा स्थापित की गई अत्यंत आधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) लैब को भविष्य की टेक्नोलॉजी के लिए गेम-चेंजर बताया।

उन्होंने गिफ्ट सिटी की स्थापना के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए कहा कि वर्षों पहले यह एक बंजर भूमि हुआ करती थी। गिफ्ट सिटी इस बात की शानदार मिसाल है कि कैसे दूरदर्शी नेतृत्वदृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत के जरिए किसी भी सपने को धरातल पर साकार किया जा सकता है। गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री और मौजूदा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस स्थल को विश्व स्तरीय फाइनेंसियल टेक-सिटी बनाने का दूरदर्शी स्वप्न देखा था और आज उन्होंने उसे पूरा कर दिया है।

संघवी ने अंत में एचसीएल कंपनी को शुभकामनाएं देते हुए अनुरोध किया कि अभी दो फ्लोर पर शुरू हुआ यह सेंटर भविष्य में और अधिक विस्तार करे और एचसीएल गुजरात में एक बड़ी यूनिट स्थापित करे।

इस मौके पर कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी सर्व विजय कुमारराहुल सिंहसंजय कौल और आईटी क्षेत्र के अग्रणी एवं युवा प्रोफेशनल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...