@ गुवाहाटी असम :-
असम में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। शिवसागर जिले में दिखौ नदी का जलस्तर बढ़ने से रेलवे ट्रैक, स्टेशन यार्ड और आसपास के क्षेत्र जलमग्न हो गए हैं, जिससे अपर असम के कई प्रमुख रेल मार्गों पर ट्रेन संचालन प्रभावित हुआ है।

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के अनुसार, सिमालुगुरी क्षेत्र में बाढ़ का पानी रेलवे स्टेशन, रेलवे कॉलोनी और पटरियों तक पहुंच गया है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सिमालुगुरी–नामतियाली और सिमालुगुरी–सेलेंघाट रेलखंड पर अगली सूचना तक ट्रेनों का संचालन स्थगित कर दिया गया है।
रेलवे प्रशासन ने डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया से चलने वाली कई लंबी दूरी की ट्रेनों का मार्ग बदलकर रंगिया–रंगापाड़ा रूट से संचालित करने का निर्णय लिया है। वहीं प्रभावित रेलखंड पर चलने वाली कई पैसेंजर और लोकल ट्रेनों को रद्द या आंशिक रूप से समाप्त कर दिया गया है, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
रेलवे ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं मरम्मत कार्य के लिए विशेष टीमें तैनात की हैं। अधिकारियों का कहना है कि पानी का स्तर कम होने के बाद ही रेलवे ट्रैक और अन्य बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान का विस्तृत आकलन किया जा सकेगा।
इधर, राज्य में बाढ़ से निपटने के लिए भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन जल राहत’ शुरू किया है। सेना और स्थानीय प्रशासन संयुक्त रूप से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य चला रहे हैं।
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अनुसार, शिवसागर जिले में बाढ़ से एक व्यक्ति की मौत हुई है। इसके साथ ही इस वर्ष बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। राज्य के चराइदेव, धेमाजी, डिब्रूगढ़, जोरहाट, शिवसागर, तिनसुकिया और उदालगुड़ी जिलों में 57,100 से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं, जिनमें सबसे अधिक प्रभावित चराइदेव और धेमाजी जिले हैं।

C168 mang đến hệ sinh thái giải trí trực tuyến gồm casino, cá cược thể thao, bắn cá, nổ hũ, game bài và xổ số, giao diện hiện đại, thao tác thuận tiện trên nhiều thiết bị.