@ तिरूवनंतपुरम केरल :-
22 जुलाई 2026 बृहस्पतिवार को केरल सरकार ने महिलाओं की सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए राज्य परिवहन निगम (KSRTC) की ‘पिंक बस’ सेवा का राज्य स्तरीय शुभारंभ किया। परिवहन मंत्री सी. पी. जॉन ने तिरुवनंतपुरम सेंट्रल डिपो में आयोजित कार्यक्रम में इस विशेष बस सेवा को हरी झंडी दिखाई। यह पहल राज्य सरकार के 100 दिन के कार्यक्रम का हिस्सा है और इसका उद्देश्य महिलाओं के लिए विशेष रूप से रात के समय सुरक्षित एवं निःशुल्क सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराना है।


