केरल में महिलाओं के लिए शुरू हुई ‘पिंक बस’ सेवा

@ तिरूवनंतपुरम केरल :-

22 जुलाई 2026 बृहस्पतिवार को केरल सरकार ने महिलाओं की सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए राज्य परिवहन निगम (KSRTC) की पिंक बस’ सेवा का राज्य स्तरीय शुभारंभ किया। परिवहन मंत्री सी. पी. जॉन ने तिरुवनंतपुरम सेंट्रल डिपो में आयोजित कार्यक्रम में इस विशेष बस सेवा को हरी झंडी दिखाई। यह पहल राज्य सरकार के 100 दिन के कार्यक्रम का हिस्सा है और इसका उद्देश्य महिलाओं के लिए विशेष रूप से रात के समय सुरक्षित एवं निःशुल्क सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराना है।

पहले चरण में पिंक बस सेवा तिरुवनंतपुरम–टेक्नोपार्क मार्ग पर संचालित की जाएगी। यह बस किज़हक्केकोट्टा, थम्पनूर, पट्टम, मेडिकल कॉलेज (आरसीसी), उल्लूर, कज़ाकूट्टम, टेक्नोपार्क, इंफोसिस, लुलु मॉल और केआईएमएस अस्पताल जैसे प्रमुख स्थानों से होकर गुजरेगी। इस मार्ग का चयन इसलिए किया गया है क्योंकि यहां बड़ी संख्या में महिलाएं शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रतिदिन यात्रा करती हैं।

सरकार का मानना है कि यह सेवा महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ सार्वजनिक परिवहन को अधिक सुरक्षित और भरोसेमंद बनाएगी। विशेषकर देर शाम और रात के समय यात्रा करने वाली छात्राओं, आईटी क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं और नौकरीपेशा यात्रियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

यदि यह परियोजना सफल रहती है, तो भविष्य में पिंक बस सेवा का विस्तार राज्य के अन्य जिलों और प्रमुख शहरों तक भी किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य महिलाओं के लिए सुरक्षित, सुलभ और समावेशी परिवहन व्यवस्था विकसित करना है, जिससे वे बिना किसी भय के दिन-रात यात्रा कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...