नैनो नागल इंटर-स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट में प्रेजेंटेशन कॉन्वेंट स्कूल बना चैंपियन

@ नई दिल्ली :-

प्रेजेंटेशन कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 29 से 31 जुलाई 2026 तक नैनो नागल इंटर-स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता सिस्टर मार्टा क्रीन मेमोरियल इंटर-स्कूल फिएस्टा की स्मृति में आयोजित की गई। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में 10 विद्यालयों की लगभग 120 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल के बास्केटबॉल कोर्ट में किया गया। इसमें संस्कृति स्कूल, सेंट जेवियर्स स्कूल, राज निवास, कार्मेल कॉन्वेंट, वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल, मॉडर्न स्कूल बाराखंबा, एपेक्स पब्लिक स्कूल, मोंट फोर्ट स्कूल, लोरेटो स्कूल तथा मेजबान प्रेजेंटेशन कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीमों ने हिस्सा लिया।

तीन दिनों तक चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। प्रत्येक मैच रोमांचक रहा और खिलाड़ियों व दर्शकों के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई, जिससे पूरे आयोजन का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।

फाइनल मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रेजेंटेशन कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। संस्कृति स्कूल उपविजेता रहा, जबकि मोंट फोर्ट स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

प्रेजेंटेशन कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की विजेता टीम में श्रुति सिंह (कप्तान एवं प्रथम दिवस की प्लेयर ऑफ द मैच तथा बेस्ट शूटर), आरोही नगर (द्वितीय दिवस की प्लेयर ऑफ द मैच), आधिरा जायसवाल, परिणीता पांडे (मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर–MVP), आराध्या (तृतीय दिवस की प्लेयर ऑफ द मैच), आराध्या शर्मा, कनक यादव, नित्या चौहान, क्रिस्टीना, शेल्ज़ा निशाना, वीरा, वाणी जैन और आयरा नवेद शामिल रहीं। सभी खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय को विजेता बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विद्यालय परिवार ने विजेता टीम की सभी खिलाड़ियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि पर बधाई दी। यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के लिए अपनी खेल प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ टीमवर्क, अनुशासन और खेल भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण मंच साबित हुई।

विद्यालय परिवार ने इस सफल आयोजन के लिए प्रधानाचार्या सिस्टर रेगी एवं स्कूल प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग से यह तीन दिवसीय टूर्नामेंट अत्यंत सफल एवं यादगार रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...