दुकान में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया सफल अनावरण

@ देहरादून उत्तराखंड :-

31 जुलाई 2026 को वादिनी निवासी पटेलनगर द्वारा थाना पटेलनगर पर आकर एक तहरीर दी गयी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी दुकान से गुलक व गल्ले से नगदी चोरी कर लिए है। तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0- 480/2026 धारा-305(4)/331(4) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशो पर कोतवाली पटेलनगर पर पुलिस टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आसपास व आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरो की सहायता से संदिग्धों के संबंध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित करते हुए प्राप्त जानकारी के आधार पर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा मुखबिर की सूचना पर 01 अगस्त 2026 को पटेलनगर क्षेत्र से घटना में शामिल अभियुक्त किशन उर्फ भूट्टा पुत्र शम्भू साह को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से वादी की दुकान से चुराया गया 01 चैक व 1200 रुपये नगदी बरामद हुए। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदी है तथा अपनी नशे व अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।

नाम पता अभियुक्त

किशन उर्फ भूट्टा पुत्र शम्भू साह निवासी शास्त्रनगर खाला, बिहारी बस्ती, थाना बसन्त विहार, देहरादून, उम्र 20 वर्ष

बरामदगी:

01 : घटना में चोरी किया गया 01 चैक
02 : 1200 रुपये नगदी

पुलिस टीम:

1-उ0नि0 रफत अली चौकी प्रभारी नयागाँव
2-का0 जय सिंह रावत
3-का0 अनिल भण्डारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...