राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय महिला एथलीटों ने आठ स्वर्ण पदक जीते

@ नई दिल्ली :-

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत की महिला एथलीटों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की है। नारी शक्ति  ने मुक्केबाजी, भारोत्तोलन, जूडो और पैरा एथलेटिक्स में भारत के 13 स्वर्ण पदकों में से 8 जीतकर टीम इंडिया के स्वर्णिम अभियान को मजबूती प्रदान की है।

अन्नपूर्णा देवी ने ‘एक्‍स’ पर एक पोस्ट में कहा कि पांच भारतीय महिला मुक्केबाजों ने स्वर्ण पदक जीता है, जो खेल में भारत के बढ़ते प्रभुत्व और गहराई को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि उनका साहस, दृढ़ता और उत्कृष्टता भारतीय खेलों में महिलाओं की उल्लेखनीय प्रगति का प्रतीक है। उन्‍होंने कहा कि यह लड़कियों की नई पीढ़ी को बड़े सपने देखने, उत्कृष्टता प्राप्त करने और वैश्विक मंच पर गर्व से भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रेरित कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत की बेटियां निरंतर खेल जगत में उत्कृष्टता के नए युग की ओर बढ़ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...