@ लख़नऊ उत्तरप्रदेश :-
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास की दशमी तिथि पर मेरठ में शिवभक्त कांवड़ यात्रियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत और अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री के साथ मेरठ के सांसद और अभिनेता अरुण गोविल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी कांवड़ियों पर गुलाब की पंखुड़ियां बरसाईं। पूरे कांवड़ मार्ग पर हेलिकॉप्टर से भी पुष्पवर्षा की गई।

कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने हेलिकॉप्टर से कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया और विभिन्न क्षेत्रों से आए शिवभक्तों की श्रद्धा को नमन किया। उन्होंने अधिकारियों को कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सम्मान और सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रा को भक्ति, समर्पण, सामाजिक एकता और समरसता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि पवित्र गंगाजल लेकर सैकड़ों किलोमीटर की यात्रा कर रहे शिवभक्त जाति, क्षेत्र और प्रांत की सीमाओं से ऊपर उठकर शिवभक्ति में लीन हैं।
मेरठ सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कांवड़ मार्ग पर ‘हर-हर, बम-बम’ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। मुख्यमंत्री ने बताया कि मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद और बागपत के प्रमुख शिवालयों के साथ दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और हिमाचल प्रदेश से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा में शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन के साथ सामाजिक एवं धर्मार्थ संगठन भी शिवभक्तों की सेवा में जुटे हैं। मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रियों के सम्मान में आज, अगले दिन और शिवरात्रि तक हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा जारी रखने की बात कही। उन्होंने महादेव से सभी श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण होने तथा प्रदेश में सुख, शांति और सौहार्द बनाए रखने की प्रार्थना की।

[6501]Onfire Login Oficial | Descarga la APK y Juega Slots en Vivo,Accede a onfire para disfrutar las mejores slots en vivo. Realiza depósitos fáciles con OXXO y domina las reglas de la ruleta europea. ¡Regístrate ahora mismo! visit: onfire