@ भोपाल मध्यप्रदेश :-
मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (MPPGCL) के मुख्यालय स्थित निदेशक (वाणिज्य) कार्यालय को अंतर्राष्ट्रीय क्वालिटी स्टैण्डर्ड आईएसओ 9001: 2015 का प्रमाणीकरण प्राप्त हुआ है। पॉवर जनरेटिंग कंपनी द्वारा कार्यप्रणालियों के सतत् मानकीकरण व दक्षता वृद्धि की दिशा में यह उपलब्धि एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्य सुरक्षा अधिकारी कार्यालय को यह प्रमाणपत्र उच्च स्तर के अंतर्राष्ट्रीय मानदंडों का पालन करने हेतु प्राप्त हुआ है। अब तक पॉवर जनरेटिंग कंपनी के 15 कार्यालयों को आईएसओ प्रमाणीकरण मिल चुका है।

इससे पूर्व पॉवर जनरेटिंग कंपनी के 14 : कार्यालयों मुख्य अभियंता उत्पादन भंडार, मुख्य अभियंता संचालन-संधारण जल विद्युत, मुख्य अभियंता फ्यूल मैनेजमेंट, कार्यपालक निदेशक अभियांत्रिकी व संयुक्त निदेशक(सीओजीएचएस) कार्यालय, प्रबंध संचालक कार्यालय, डायरेक्टर टेक्निकल कार्यालय, मुख्य अभियंता कार्पोरेट सर्विस, कार्यपालक निदेशक मटेरियल मैनेजमेंट, मुख्य अभियंता परियोजना उत्पादन, मुख्य अभियंता सिविल इंजीनियरिंग, मुख्य वित्तीय अधिकारी कार्यालय, मुख्य अभियंता नवीनीकरण एवं आधुनिकीकरण व मुख्य सुरक्षा अधिकारी कार्यालय को अंतर्राष्ट्रीय क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम 9001:2015 प्रमाणीकरण प्राप्त हो चुका है। यह सभी कार्यालय अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मानदंडों का पालन करते हुए कार्य कर रहे हैं।
प्रबंध संचालक मनजीत सिंह ने इस महत्वपूर्ण प्रमाणीकरण के प्राप्त होने पर डायरेक्टर कॉमर्शियल मिलिंद भान्दक्कर सहित कार्यालय के समस्त कार्मिकों को शुभकामना व बधाई देते हुए कहा कि कंपनी की प्रगति एवं परियोजनाओं के सफल संचालन तथा क्रियान्वयन में कार्यालय की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। कार्मिकों द्वारा उच्च स्तरीय क्वालिटी मानदंडों का पालन करते हुए अपनी कार्यशैली को बनाए रखने के कारण ही यह अंतर्राष्ट्रीय क्वालिटी स्टैण्डर्ड कार्यालय को प्राप्त हुआ है।
