हांसी में स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के परिजनों का सम्मान

@ हांसी हरियाणा :-

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हांसी में आयोजित समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वतंत्रता सेनानियों तथा शहीदों के परिजनों को सम्मानित कर उनके त्याग, संघर्ष और बलिदान को नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आजादी और सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों का योगदान राष्ट्र सदैव याद रखेगा।

सैनी ने कहा कि मातृभूमि की रक्षा में अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले वीरों के साथ-साथ उन वीर माताओं को भी नमन करना चाहिए, जिन्होंने देश के वीर सपूतों को जन्म दिया और उनमें राष्ट्रभक्ति, साहस एवं कर्तव्यनिष्ठा के संस्कारों का संचार किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों का जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

मुख्यमंत्री ने सम्मानित परिजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्र उनके बलिदान और योगदान को कभी भुला नहीं सकता। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों और शहीदों की देशभक्ति से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

समारोह के दौरान स्वतंत्रता दिवस की भावना के अनुरूप देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का वातावरण रहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...