जोरथांग में धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई फूलपाती शोभायात्रा

@ जोरथांग, दक्षिण सिक्किम :-

नवरात्रि के सातवें दिन दक्षिण सिक्किम के जोरथांग में फूलपाती शोभायात्रा का आयोजन बड़े धूमधाम, श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला।

फूलपाती शोभायात्रा की शुरुआत मझीगांव स्थित दुर्गा शक्तिपीठ मंदिर से हुई। पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार निकाली गई यह शोभायात्रा अक्कर पुल से होते हुए जोरथांग बाजार पहुंची और अंत में पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं की झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम में सोरेंग जिले के जिला उपाध्यक्ष चंद्र बीर शशांकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ एनजेएनपी के अध्यक्ष समतेन मोक्तान तमांग, पार्षद उमा पोर्टेल, एसडीएम बीबी राय, एमईओ दिलीप डोंग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अध्यक्ष डीबी रावत तथा विधायक के ओएसडी राजू रोशन प्रधान सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

शोभायात्रा के समापन के बाद मंदिर परिसर में भजन और नृत्य प्रतियोगिताओं के अंतिम चरण का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से धार्मिक भावना और सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिताओं के विजेताओं तथा आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। फूलपाती शोभायात्रा ने क्षेत्र में धार्मिक एकता, सांस्कृतिक विरासत और सामुदायिक सहभागिता की भावना को मजबूत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...