कोटद्वार महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस पर ‘खेलो इंडिया संवाद’ आयोजित हुआ

@ कमल उनियाल कोटद्वार उत्तराखंड :-

कोटद्वार 27 अगस्त 2026 को जनपद पौड़ी गढ़वाल से चयनित किए गए राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी, कोटद्वार में राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर MY Bharat – National Sports Day 2026 – “Khelo India Samvaad” Programme Khel Ki Baat PM Ke Saath कार्यक्रम का NSS इकाई द्वारा किया गया आयोजन ।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन के सजीव प्रसारण के साथ हुआ, जिसे महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सुना।_

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी अमित बडोला एवं आर्चरी कोच हेमन्त राठी ने संयुक्त रूप से खेलो इंडिया टॉर्च (मशाल) का अनावरण कर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

प्रभारी प्राचार्य डॉ. बी.एस. रावत ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि “खेल जीवन का आधार स्तंभ है, जो हमें स्वस्थ शरीर के साथ-साथ अनुशासन और जीवन जीने की कला सिखाता है।”

मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को सफलता के मूलमंत्र – गुरुजनों का सम्मान, अनुशासन और निरंतर लगन पर जोर दिया।

इस अवसर पर हेमन्त राठी ने कोटद्वार में संचालित हो रहे खेलो इंडिया के दो केन्द्रों और खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। प्रश्नोत्तरी सत्र में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत में सहायक प्राध्यापक वाणिज्य विभाग दीप सिंह द्वारा सभी अतिथियों एवं My Bharat Portal के स्वयंसेवक शिवम नेगी व गौतम नेगी का आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. महेशानंद नौटियाल जी ने किया एवं तकनीकी सहयोग सचिन धूलिया द्वारा दिया गया।

इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे – स्पोर्ट्स पर्सन हिमांशु सिंह, वैष्णवी पंथरी, अनुराधा भारद्वाज एवं My Bharat Portal Volunteer शिवम नेगी एवं गौतम नेगी।

इसके अतिरिक्त महाविद्यालय के डॉ. हरिओम सागर, डॉ. दीपाली रतूड़ी, डॉ. ललित बिष्ट, डॉ. सोमेश सहित समस्त प्राध्यापक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...