श्रीलंका नेवी सेवा वनिता यूनिट की अध्यक्ष ने NWWA केंद्र का दौरा किया

@ नई दिल्ली :-

श्रीलंका नेवी सेवा वनिता यूनिट की अध्यक्ष एवं श्रीलंका नेवी के कमांडर वाइस एडमिरल डेमियन फर्नांडो की पत्नी कौशल्या ओपथा फर्नांडो ने नई दिल्ली स्थित नेवल वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (NWWA) केंद्र का दौरा किया। NWWA की अध्यक्ष लैला स्वामीनाथन ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर भारत और श्रीलंका के बीच मैत्रीपूर्ण एवं भाईचारे के संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ दोनों देशों की नौसेना समुदायों के कल्याण से जुड़े अनुभवों को साझा करने और एक-दूसरे की कार्यप्रणाली से सीखने का अवसर मिला।

दौरे के दौरान फर्नांडो ने NWWA द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी पहलों का अवलोकन किया। इनमें CHETNA, NAVI, SANKALP स्कूल, SANKALP वोकेशनल सेंटर और TARSH प्रमुख हैं। उन्होंने इन कार्यक्रमों के माध्यम से समावेशन, महिला सशक्तिकरण, सतत विकास, कौशल विकास और नौसेना परिवारों के समग्र कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली।

फर्नांडो ने NWWA की कल्याणकारी पहलों के प्रभाव की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संवाद और आपसी संपर्क दोनों देशों के बीच समझ को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने नौसेना परिवारों के कल्याण से जुड़े अनुभवों और सफल पहलों को साझा करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

यह दौरा भारत और श्रीलंका के बीच मजबूत समुद्री साझेदारी के साथ-साथ दोनों देशों की नौसेना परिवारों के कल्याण और सशक्तिकरण के साझा संकल्प को भी दर्शाता है। कार्यक्रम ने दोनों देशों के बीच सहयोग, आपसी विश्वास और स्थायी मित्रता को और मजबूत करने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...