सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड ने एएफएमसी निदेशक का पदभार संभाला

@ नई दिल्ली :-

सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड (वीएसएम) ने सोमवार सुबह पुणे स्थित सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय के निदेशक और कमांडेंट का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने 1989 में सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय से एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की और 1998 में वहीं से एनेस्थिसियोलॉजी और क्रिटिकल केयर मेडिसिन में एमडी की डिग्री हासिल की। ​​

वह बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं तंत्रिका विज्ञान संस्थान (एनआईएमएएनएचएस) से न्यूरो-एनेस्थिसियोलॉजी में विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन फेलो हैं। फ्लैग ऑफिसर नई दिल्ली स्थित भारतीय लोक प्रशासन संस्थान के पूर्व छात्र भी हैं, जहां से उन्होंने लोक प्रशासन में एमफिल की उपाधि प्राप्त की थी।

37 वर्षों से अधिक के अनुकरणीय करियर में, फ्लैग ऑफिसर ने नौसेना मुख्यालय में अपर महानिदेशक चिकित्सा सेवा (नौसेना), कमांडिंग ऑफिसर, आईएनएचएस संजीवनी और कमांडिंग ऑफिसर, आईएनएचएस अश्विनी सहित प्रतिष्ठित शैक्षणिक, नैदानिक ​​और प्रशासनिक पदों पर कार्य किया है, जिसके बाद उन्होंने निदेशक और कमांडेंट एएफएमसी का पदभार ग्रहण किया।

फ्लैग ऑफिसर, सोसाइटी फॉर सिमुलेशन इन हेल्थकेयर (एसएसआईएच), यूएसए से प्रमाणित हेल्थकेयर सिमुलेशन एजुकेटर हैं और विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में हेल्थकेयर सिमुलेशन पर अंतर्राष्ट्रीय वक्ता हैं।

रोगियों की देखभाल और सेवा के प्रति उनके समर्पण को मान्यता देते हुए, फ्लैग ऑफिसर को वर्ष 2025 में ‘विशिष्ट सेवा पदक’ से सम्मानित किया गया है। उन्हें वर्ष 2006 और वर्ष 2013 में दो बार नौसेना प्रमुख की प्रशस्ति और वर्ष 2007 में एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (दक्षिण) प्रशस्ति और वर्ष 2011 में एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (पश्चिम) प्रशस्ति से भी सम्मानित किया गया है।

सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा के सभी रैंकों की ओर से, डीजीएएफएमएस, फ्लैग ऑफिसर को पुणे स्थित सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय के निदेशक एवं कमांडेंट के रूप में सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...