@ जयपुर राजस्थान :-
मुख्य सचिव वी. निवास से शुक्रवार को शासन सचिवालय में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर चर्चा हुई। साथ ही, एसीबी से संबंधित उन लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई, जिनमें अभियोजन स्वीकृति राज्य सरकार के स्तर पर लंबित है।

