@ देहरादून उत्तराखंड :-
04 सितम्बर 2026 को वादिनी रंजना पत्नी हेमन्त कुमार निवासी वार्ड नं0 5, कृष्णानगर हरबर्टपुर, विकासनगर, देहरादून ने कोतवाली विकासनगर पर एक लिखित शिकायत दर्ज करायी कि अज्ञात चोर द्वारा उनके कृष्णानगर हरबर्टपुर स्थित घर के बाहर खडी उनकी हीरो रेन्जर साईकिल चोरी कर ली है। प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली विकासनगर पर तत्काल धारा 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु विकासनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर 05 सितम्बर 2026 को चैकिंग के दौरान तहसील रोड से उदियाबाग की ओर जाने वाले रास्ते से घटना में शामिल 02 अभियुक्तों 01- दानिश पुत्र लियाकत अली तथा 02: फिरोज पुत्र रियासत अली को घटना में चोरी की गयी साइकिल तथा घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा संख्या: यू0के0-16-ईआर-1934 के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तों से सख्ती से पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि वह दोनो नशे के आदी हैं तथा उनके द्वारा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्तों की निशानदेही पर उनके कब्जे से एटनबाग क्षेत्र से चोरी की गयी एक अन्य साइकिल को भी बरामद किया गया। अभियुक्त चोरी की गई साइकिलो को बेचने की फिराक में थे, पर इससे पहले ही पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त:-
1- दानिश पुत्र लियाकत अली निवासी लांघा रोड रेडापुर, थाना सहसपुर, देहरादून, उम्र 29 वर्ष
2- फिरोज पुत्र रियासत अली निवासी लांघा रोड, रेडापुर, थाना सहसपुर, देहरादून, उम्र- 29 वर्ष
बरामदगी:-
1- चोरी की 02 साईकिले
2- घटना मे प्रयुक्त ई रिक्शा संख्या: यू0के0-16- ईआर-1934
पुलिस टीम:-
1- उ0नि0 चन्द्रशेखर नौटियाल
2- का0 पदम सिंह
3- का0 रविन्द्र चौहान
