प्रेमनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे में दून पुलिस ने किया खुलासा

@ देहरादून उत्तराखंड :-

थाना प्रेमनगर पर 19 सितम्बर 2026 को वादी रवि सैनी हाल निवासी व्हाइट हाउस के पीछे दशहरा ग्राउण्ड प्रेमनगर देहरादून ने तहरीर दी कि अज्ञात चोर द्वारा वादी व उसके दोस्त व पड़ोसी के कमरे से लैपटॉप, मोबाइल फोन व नकदी आदि चोरी कर ली है। तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर पर मु.अ.स.-197/2026 धारा-3.5 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशों पर थाना प्रेमनगर पर पुलिस टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर उनके आस-पास तथा आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन करते हुए घटना में शामिल संदिग्धों के समबन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी/पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में वाहन चोरी की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी प्राप्त कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा लगातार किये जा रहे अथक प्रयासों के परिणाम स्वरूप 20 सितम्बर 2026 को ठाकुरपुर पैट्रोल पम्प से आगे कूडा डम्पिंग जोन के पास से चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त कमलदीप देवराडी पुत्र महेन्द्र प्रसाद देवराडी को चोरी गये माल व नगदी के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदी है तथा अपनी नशे व अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था । घटना में प्राप्त मोबाइल फोनो को अभियुक्त बेचने की फिराक में था, पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त

कमलदीप देवराडी पुत्र महेन्द्र प्रसाद देवराडी निवासी हरबंशवाला पुल के पास, थाना पटेलनगर, देहरादून, उम्र 29 वर्ष

अभियुक्त से बरामदगी

.1- एक Dell कम्पनी का लैपटाप
.2- एक आई.फोन रंग काला
.3- एक आई.फोन -10 XS
.4- एक मोबाइल फोन रेडमी कम्पनी
.5- -एक मोबाइल फोन मटरोला
.6- एक पर्स, जिसमें कुल 5590 रुपये नगद

पुलिस टीम :-

.1- व.उ.नि. संजय रावत
.2- उ.नि. नौशाद अंसारी
.3- का. रॉबिन सिंह
.4- म.का. नीता चौहान
.5- म.का. शकुन्तला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...