युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में अनुष्का नेगी हुयी सम्मानित, बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

@ कमल उनियाल उत्तराखंड :-

मुख्यमंत्री विद्यार्थी युवा मंथन एवम संवाद कार्यक्रम मेरे सपनो का उत्तराखंड निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विचार रखने पर विद्यार्थीयों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सम्मानित किया गया। देहरादून में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के 140 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमे विभिन्न बिषयों पर उत्कृष्ट विचार रखने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।

इसी कडी में पौड़ी जनपद के विकास खंड द्वारीखाल के राजकीय इंटर कालेज द्वारीखाल की 12वीं की छात्रा अनुष्का नेगी ने उत्तराखंड बिषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता महिला और बाल कल्याण बिषय में निबंध प्रतियोगिता में आठवाँ स्थान प्राप्त कर विद्यालय तथा क्षेत्र का गौरव बढाया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया सम्मानित छात्रा अनुष्का नेगी ग्राम कलोडी पुत्री दिनेश सिंह नेगी को इस सफलता पर खूब बधाईयाँ मिल रही है। इस मौके पर राजकीय इंटर कालेज में अनुष्का नेगी की इस उपलब्धि पर सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रधानाचार्य रमाकांत डबराल और सभी शिक्षको ने अनुष्का नेगी के बेजोड प्रतिभा पर सम्मानित किया। और उन्के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रधानाचार्य रमाकांत डबराल ने कहा अनुष्का नेगी की इस उपलब्धि से विद्यालय ही नहीं क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। पीटीए अध्यक्ष राजमोहन नेगी ने कहा प्रधानाचार्य रमाकांत डबराल के नेतृत्व में विद्यालय का नाम राज्य स्तर पर रोशन हो रहा है वे बच्चों के बौद्धिक क्षमता के साथ कलात्मक, रचनात्मक, लेखन प्रतिभा, संस्कृति से जोडने का हमेशा प्रोत्साहित करते हैं। पूर्व पीटीए अध्यक्ष कमल उनियाल, सामाजिक कार्यकर्ता भारत सिंह नेगी ने अनुष्का नेगी को शुभकामना दी और कहा छात्रो से सीधा संवाद उन्की अपेक्षाओं और सुझावों को समझने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...