प्रधानमंत्री ने आयुष्मान भारत की आठवीं वर्षगांठ पर इसकी सफलता पर प्रकाश डाला

@ नई दिल्ली :-

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आयुष्मान भारत की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला, क्योंकि इस पहल को शुरू हुए आठ साल पूरे हो गए हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह योजना आठ वर्ष पहले इस विचार के साथ शुरू की गई थी कि प्रत्येक भारतीय को उच्च गुणवत्ता वाली और किफायती स्वास्थ्य सेवा मिलनी चाहिए। उन्होंने बताया कि आज 6 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को 5 लाख रुपये वार्षिक स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिल रहा है, जिससे यह विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना बन गई है। मोदी ने कहा कि इस पहल से चिकित्सा खर्चों में रिकॉर्ड बचत हुई है, जिससे निर्धन और मध्यम वर्ग को लाभ मिला है।

प्रधानमंत्री ने इस बात पर बल दिया कि स्वास्थ्य सेवा हर घर तक पहुंच रही है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में अब तक 500 करोड़ से अधिक लोग आ चुके हैं, जिससे जमीनी स्तर पर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा सुदृढ़ हो रही है। उन्होंने आयुष्मान भारत के सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं भी दीं।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर एक पोस्ट में साझा किया:

“आठ वर्ष पहले, आयुष्मान भारत योजना इस विचार के साथ शुरू की गई थी कि प्रत्येक भारतीय की उच्च गुणवत्ता वाली और किफायती स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच होनी चाहिए।”

आज 60 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को 5 लाख रुपये के वार्षिक स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिल रहा है, जिससे यह दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना बन गई है।

इससे चिकित्सा खर्चों में रिकॉर्ड बचत संभव हुई है, जिससे निर्धन और मध्यम वर्ग को लाभ हुआ है।

स्वास्थ्य सेवाएं आज हर घर तक पहुंच रही हैं। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में अब तक 500 करोड़ से अधिक लोग आ चुके हैं, जिससे जमीनी स्तर पर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा को मजबूती मिल रही है।

आयुष्मान भारत के सभी लाभार्थियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।

One thought on “प्रधानमंत्री ने आयुष्मान भारत की आठवीं वर्षगांठ पर इसकी सफलता पर प्रकाश डाला”

  1. What i do not understood is in fact how you are no longer actually much more well-appreciated than you might be right now. You are so intelligent. You already know thus significantly in relation to this subject, produced me personally consider it from numerous varied angles. Its like women and men aren’t fascinated until it’s something to accomplish with Lady gaga! Your own stuffs nice. Always maintain it up!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...