@ नई दिल्ली :-
65वें सुब्रतो कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट के रोमांचक फाइनल मुकाबले में मिनर्वा पब्लिक स्कूल, मोहाली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए MIC इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, मलप्पुरम को 3-2 से हराकर जूनियर बॉयज (अंडर-17) वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया। दोनों टीमों के बीच मुकाबला बेहद प्रतिस्पर्धी रहा और खिलाड़ियों ने पूरे मैच के दौरान आक्रामक एवं जुझारू खेल का प्रदर्शन किया।

खिताबी मुकाबले में मिनर्वा पब्लिक स्कूल ने शुरुआती बढ़त बनाने के साथ ही दबाव बनाए रखा। हालांकि, मलप्पुरम की टीम ने भी जोरदार वापसी करते हुए मुकाबले को बराबरी पर लाने का प्रयास किया। दोनों टीमों के बीच लगातार तेज हमलों और शानदार रक्षात्मक प्रदर्शन के बीच मुकाबला रोमांचक बना रहा। अंततः मोहाली की टीम ने 3-2 की बढ़त कायम रखते हुए विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया।
समापन समारोह में भारतीय वायुसेना के प्रमुख और सुब्रतो मुखर्जी स्पोर्ट्स एंड एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनकी मौजूदगी ने युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।