@ कमल उनियाल उत्तराखंड :-
02 अक्टूबर 2026 को राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी, कोटद्वार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो. हरीश चंद्रा एवं समस्त स्टाफ द्वारा दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।

इस अवसर पर प्रो. हरीश चंद्रा ने अपने संबोधन में कहा कि गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजादी दिलाई, वहीं शास्त्री जी ने “जय जवान, जय किसान” का नारा देकर देश को नई दिशा दी। उनके विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
अन्य वक्ताओं में डॉ0 महेश आनंद नौडियाल , डॉ0 कविता अहलावत एवं अन्य के द्वारा भी महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन व्रत के विशेष महत्व को बताया गया और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में सभी को जयंती की शुभकामनाएं दी गईं।

