अभिव्यक्ति संस्था द्वारा 17 लेखक एवं साहित्यकारों का किया गया सम्मान

@ भोपाल मध्यप्रदेश :-

अभिव्यक्ति साहित्यिक सांस्कृतिक संस्था द्वारा हिंदी सेवी नमामि सम्मान के अंतर्गत 17 लेखक साहित्यकारों का शाल श्रीफल स्मृति चिन्ह प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

संस्था की अध्यक्ष डॉ अनीता तिवारी ने बताया कि दुष्यंत संग्रहालय में संपन्न इस समारोह में कानपुर से पधारे डॉ राधेश्याम मिश्रा मुख्य अतिथि थे। पद्मश्री डॉ नारायण व्यास ने अध्यक्षता की। पूर्व कुलाधिपति डॉ प्रकाश बरतूनिया और वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा विशिष्ट अतिथि डॉ नारायणी शुक्ला और डॉ साधना गंगराड़े सारस्वत अतिथि के रूप में उपस्थित थी। वरिष्ठ साहित्यकार महेश सक्सेना विशेष अतिथि थे। स्वागत वक्तव्य अनीता तिवारी ने प्रस्तुत किया।तान्या ने स्वागत गीत गाया। मंजू मिश्रा ने सरस्वती वंदना की। सत्यदेव सत्य ने संचालन किया।

सम्मानित साहित्यकारों के नाम इस प्रकार हैं, मयंक श्रीवास्तव, महेश अग्रवाल, दिनेश प्रभात, राजेंद्र गट्टानी , बलराम गुमास्ता, महेश प्रताप सिंह, सुनील चतुर्वेदी, दीपक पगारे , मनोरमा श्रीवास्तव, डॉ मोहन तिवारी, मनोज जैन, डॉ रंजना शर्मा , जयंत भारद्वाज, चंद्रभान राही, बीएल गोहिया, पुरुषोत्तम तिवारी, घनश्याम मैथिल।

वरिष्ठ साहित्यकार श्रीराम माहेश्वरी और पदम् चंद्र गांधी ने मार्गदर्शन दिया। डॉ राजेश तिवारी तथा मधुलिका श्रीवास्तव की विशेष उपस्थिति रही। सरोज दवे, मधुलता शर्मा, वंदना जोशी, डॉ रेखा नायक, होशियार सिंह पटेल ने बेहतर संयोजन किया। डॉ रामबल्लभ आचार्य, अशोक निर्मल, गोकुल सोनी, हेमराज कुर्मी, किशन तिवारी, सुरेश पटवा, रामकृष्ण पांडेय, बिहारीलाल सोनी, दिनेश भदोरिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...