नृत्य,संगीत और भारतीय संस्कृति का संगम बना ‘नृत्य समरोह’,युवा प्रतिभाओं को मिला मंच

@ नई दिल्ली :-

भारतीय कला, संस्कृति एवं शास्त्रीय नृत्य की समृद्ध परंपरा को प्रोत्साहित करने तथा युवा प्रतिभाओं को अपनी कला प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करने के उद्देश्य से नृत्य कल्प डांस अकादमी द्वारा ‘नृत्य समरोह’ का आयोजन किया गया। ‘भारतीय कला एवं संस्कृति का उत्सव’ थीम पर आधारित यह कार्यक्रम देश की सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने और नई पीढ़ी को भारतीय कलाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

कार्यक्रम का आयोजन नृत्य कल्प डांस अकादमी की संस्थापक एवं आयोजक आचार्य कल्पना जी के नेतृत्व में किया गया । समारोह का उद्देश्य भारतीय नृत्य परंपराओं, सांस्कृतिक मूल्यों और कलात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देना तथा उभरते कलाकारों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रोत्साहित करना है।

समारोह में करोल बाग विधानसभा क्षेत्र के विधायक विशेष रवि मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। नृत्य समारोह में संगीता कुलश्रेष्ठ एवं गोविंद कुमार चौधरी को कला साधक शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय कला एवं संस्कृति की विविधता, परंपराओं और गौरवशाली विरासत को प्रस्तुत करने के साथ युवा कलाकारों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देने पर विशेष जोर रहा।

आयोजक आचार्य कल्पना के अनुसार, भारतीय शास्त्रीय नृत्य केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि देश की सांस्कृतिक पहचान, आध्यात्मिक चेतना और परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे आयोजन कला के संरक्षण के साथ-साथ नई पीढ़ी में भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान और रुचि विकसित करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

‘नृत्य समारोह’ के माध्यम से समृद्ध भारतीय विरासत को सम्मानित करने और युवा प्रतिभाओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में कलाकारों की प्रस्तुतियों के जरिए भारतीय कला और संस्कृति की सुंदरता को सामने लाने का प्रयास किया गया।

 

One thought on “नृत्य,संगीत और भारतीय संस्कृति का संगम बना ‘नृत्य समरोह’,युवा प्रतिभाओं को मिला मंच”

  1. Mình thấy TG88 có nhiều danh mục giải trí được phân chia khá rõ ràng. Giao diện giúp việc tìm kiếm thông tin thuận tiện hơn. Người mới có thể tham khảo hướng dẫn trước khi sử dụng. Nên đọc kỹ các điều khoản để hiểu rõ quy định của nền tảng.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...