वस्त्र मंत्रालय ने विशेष अभियान 6.0 में राष्ट्रीय हथकरघा विकास निगम की भूमिका सराही

@ नई दिल्ली :-

वस्त्र मंत्रालय अपने अधीनस्थ कार्यालयों, संबद्ध संगठनों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में विशेष अभियान 6.0 का सक्रिय रूप से कार्यान्वयन कर रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता, स्थान का प्रभावी प्रबंधन, अनुपयोगी सामग्रियों का निस्तारण तथा स्वच्छता और पर्यावरणीय उत्तरदायित्व की संस्कृति को बढ़ावा देना है।

इस दिशा में, राष्ट्रीय हथकरघा विकास निगम लिमिटेड (एनएचडीसी), नोएडा ने 2 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2026 तक अपने मुख्यालय और क्षेत्रीय कार्यालयों में विभिन्न कार्यकलापों के माध्यम से महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ये पहल दर्शाती हैं कि वस्त्र मंत्रालय विशेष अभियान 6.0 के उद्देश्यों को अपने सभी संगठनों में प्रभावी कार्रवाई के रूप में लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है।

अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय हथकरघा विकास निगम लिमिटेड ने आवासीय क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाए, कार्यालय परिसर में जमा कचरे और अनुपयोगी सामग्रियों को हटाया तथा नालियों और पानी की टंकियों की सफाई एवं रखरखाव सुनिश्चित किया। कार्यस्थल को सुव्यवस्थित बनाने और उपलब्ध स्थान का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के लिए पुरानी, टूटी-फूटी और लंबे समय से अनुपयोगी वस्तुओं की पहचान कर उन्हें परिसर से हटाया गया।

2 अक्टूबर, 2026 को नगर निगम ने आवासीय क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया और निवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इसके अतिरिक्त, 5 अक्टूबर, 2026 को क्षेत्रीय कार्यालयों के प्रमुखों और नोडल अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्वच्छता अभियान 6.0 के अंतर्गत संचालित कार्यकलापों पर चर्चा की गई।

6 अक्टूबर, 2026 को कार्यालय परिसर की नालियों में जमा गंदगी, कचरे और अन्य अनुपयोगी सामग्रियों को हटाकर उनकी पूरी तरह सफाई की गई। इसके साथ ही, पानी की टंकियों की भी समुचित सफाई की गई। 7 अक्टूबर, 2026 को कार्यालय परिसर से लंबे समय से अनुपयोगी, पुरानी और टूटी-फूटी वस्तुओं की पहचान कर उन्हें हटा दिया गया।

8 अक्टूबर, 2026 को कार्यालय में स्वच्छता और स्वच्छ कार्यस्थल के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके अतिरिक्त, 9 अक्टूबर, 2026 को प्रबंध निदेशक ने कार्यालय परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया।

12 अक्टूबर, 2026 को कार्यालय के कर्मचारियों ने एक सार्वजनिक स्थान पर ‘कचरा किसका? जिम्मेदारी किसकी?’ विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। 13 अक्टूबर, 2026 को महाप्रबंधक ने कार्यालय में स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। वहीं, 14 अक्टूबर, 2026 को कार्यालय की एक दीवार पर स्वच्छता विषय पर चित्रकारी की गई। इस पहल का मुख्य उद्देश्य कार्यालय परिसर को स्वच्छ, सुंदर और आकर्षक बनाना तथा अधिकारियों, कर्मचारियों और कार्यालय में आने वाले आगंतुकों के बीच स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/444444444444444444444_20261027105523_c4ed05.png

15 अक्टूबर, 2026 को स्वच्छता अभियान 6.0 के अंतर्गत कार्यालय में नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके अतिरिक्त, 16 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली के पोचनपुर स्थित राजकीय सह-शिक्षा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्वच्छता कार्यशाला आयोजित की गई। 19 अक्टूबर, 2026 को कार्यालय परिसर में स्वच्छता और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने तथा कीटों एवं हानिकारक जीवों को रोकने के लिए कीट नियंत्रण और स्वच्छता संबंधी उपाय किए गए।

21 अक्टूबर, 2026 को नोएडा के सेक्टर-2 में एक सार्वजनिक स्थान (मंदिर परिसर) में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता सुनिश्चित करना और लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करना था। 22 अक्टूबर, 2026 को निगम के स्वच्छता नोडल अधिकारी ने सफाई कर्मचारियों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया। 23 अक्टूबर, 2026 को निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सफाई मित्रों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/555555555555555555_20261027105545_a3fa46.png

राष्ट्रीय हथकरघा विकास निगम लिमिटेड द्वारा की गई ये पहल विशेष अभियान 6.0 के उद्देश्यों को प्राप्त करने की दिशा में वस्त्र मंत्रालय और उसके अधीनस्थ संगठनों के व्यापक प्रयासों का उदाहरण हैं। मंत्रालय निरंतर स्वच्छता अभियानों, जागरूकता कार्यक्रमों, कार्यस्थल के बेहतर प्रबंधन और समुदाय की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से सरकारी कार्यस्थलों को कुशल, स्वच्छ और टिकाऊ बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...