केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर पाटिल ने पुन:भरण मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया

@ नई दिल्ली :-

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर पाटिल ने राष्ट्रीय जल मिशन (एनडब्ल्यूएम) के सहयोग से बीआईएसएजी-एन द्वारा विकसित पुनःभरण मोबाइल एप्लिकेशन की शुरूआत की है। जल संसाधन, नदी विकास और गंगा पुनर्जीवन विभाग, जल शक्ति मंत्रालय द्वारा वैज्ञानिक भूजल पुनर्भरण योजना में सहयोग प्रदान किया जाएगा।

यह मोबाइल एप्लिकेशन उपयोगकर्ताओं को तीन किलोमीटर तक की दूरी के भीतर संभावित कृत्रिम पुनर्भरण क्षेत्रों की पहचान करने और स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर उपयुक्त पुनर्भरण संरचनाओं का पता लगाने में सक्षम बनाता है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image001_20261028121819_653633.jpg

यह वेब पोर्टल ग्राम-स्तर के कृत्रिम पुनर्भरण संरचना (एआरएस) ज़ोनिंग मानचित्रों, जीआईएस उपकरणों और विषयगत परतों तक पहुंच प्रदान करता है  जो सतत भूजल प्रबंधन के लिए योजना बनाने में सहायता करता है।

यह प्लेटफॉर्म वर्षा, भूजल स्तर, भूजल उत्पादन, ढलान और जल निकासी सहित भू-स्थानिक डेटासेट का उपयोग करता है  ताकि संभावित पुनर्भरण क्षेत्रों की पहचान करने और उपयुक्त हस्तक्षेपों की योजना बनाने में मदद मिल सके। पुन:भरण-भू-स्थानिक प्रौद्योगिकी के माध्यम से वैज्ञानिक भूजल पुनर्भरण योजना को आगे बढ़ाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...