गोलागढ़ पैक्स और सिवानी सहकारिता बैंक ब्रांच का किया उद्घाटन

@ चंडीगढ़ हरियाणा :-

हरियाणा  के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि सहकारिता जीवन में खुशहाली लाने का सशक्त माध्यम है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह के अनुसार सहकारिता देश जोडऩे की क्षमता रखता है। हर परिवार सहकारिता से जुडक़र राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभा सकता है। सहकारिता देश को जोडऩे वाला सरल रास्ता है।

सहकारिता मंत्री डॉ. शर्मा मंगलवार को मिनी बाईपास मार्ग पर एक रिजोर्ट में दा सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक, भिवानी द्वारा आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने जिला की 250 सेल्फ हैल्प महिला ग्रुप को पांच करोड़ रुपए की राशि के चैक भेंट किए। वहीं गांव गोलागढ़ में पैक्स  और सिवानी ब्रांच का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों का अवलोकन किया और महिलाओं को स्वावलंबन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं का आत्मनिर्भर बनना जरूरी है। आत्मनिर्भरता से सिर ऊंचा रहता है।

सहकारिता मंत्री ने कहा कि हर परिवार सहकारिता से जुडक़र आर्थिक आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि सहकारिता विभाग की कार्यप्रणाली, पैक्स के आधुनिकीकरण और आगामी नीतियों को लेकर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में पैक्स के कंप्यूटरीकरण का कार्य शत-प्रतिशत आगे बढ़ रहा है। बहुत जल्द नई सहकारिता नीति भी सामने आ जाएगी।

प्रधानमंत्री श्री मोदी तथा गृह मंत्री श्री शाह का सपना है कि सहकारिता विभाग के माध्यम से पूरे देश को और देश के हर परिवार को जोड़ा जाए। इसके साथ ही महिलाओं के सेल्फ हेल्प   ग्रुप  और लायबिलिटी ग्रुप को जीरो बैलेंस और बिना ज्यादा औपचारिकताओं के आसानी से लोन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हो सकें।

उन्होंने कहा कि 20 महिलाएं मिलकर सैल्फ हैल्प ग्रुप बना सकती है। वहीं 10 महिलाएं मिलकर लॉयबलिटी ग्रुप बना सकती हैं तथा 20 बैलेंस पर अपना खाता सहकारिता विभाग में खुलवा कर अपना कार्य शुरू कर सकती है। उन्होंने कहा कि सहकारिता विभाग को 100 प्रतिशत कंप्यूटरीकृत करने की दिशा में कार्य हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...