@ नई दिल्ली :-
दिल्ली-एनसीआर स्थित गढ़वाल प्रवासियों की 103 वर्ष पुरानी लब्ध-प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था गढ़वाल हितैषिणी सभा (पंजी.) पंचकुइया रोड़, नई दिल्ली में 20 सितंबर,2026 से लेकर 3 नवंबर तक नयी सदस्यता अभियान चला।

सभा अध्यक्ष सूरत सिंह रावत के अनुसार 31 अक्टूबर, 2026 को सदस्यता फार्म जमा करवाने की आखिरी तारीख थी। लेकिन सदस्यता को लेकर जनता के रूझान को देखते हुए सभा ने सदस्यता के लिए आवेदन पत्र जमा करवाने की समय सीमा को 3 नवंबर,2026 सांय सात बजे तक बढ़ा दिया है।
सभा महासचिव पवन कुमार मैठानी के अनुसार अब तक सभा में चल रही नयी सदस्यता अभियान के तहत सभा को दिल्ली-एनसीआर में रह रहे गढवाली प्रवासियों से 1996 से सदस्यता आवेदन पत्र प्राप्त हो चुके हैं।

उम्मीद है आज शाम सात बजे तक यह संख्या बढ़ेगी। सभा की सदस्यता को लेकर आम जनमानस में काफी उत्सुकता व उत्साह देखने को मिल रहा है। अपना सदस्यता आवेदन पत्र के साथ आवेदनकर्ता को अपना दिल्ली-एनसीआर का आवासीय पता का प्रुफ, गढ़वाल का मूल निवासी होने का प्रुफ व आजीवन सदस्यता शुल्क 2100/- रुपए जमा करवाना अनिवार्य है।

इससे पूर्व सभा में 4625 सदस्य थे। नयी सदस्यता अभियान के तहत अब तक सदस्यता के लिए आवेदन पत्र जमा करवाने वालों में दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन फॉर फिजिकली चैलेंज्ड के अध्यक्ष व संडे क्रिकेट न्यूज पेपर के चेयरमैन पदम सिंह चौहान, खेल पत्रकार राजेन्द्र सजवाण, पत्रकार रोशन गौड़ , नवभारत टाइम्स पत्रकार पूनम बिष्ट नेगी, पत्रकार प्रजा दत्त डबराल, पत्रकार अमर चंद, पत्रकार हरीश रावत, ले. जनरल (से. नि. )अरविंद सिंह रावत, डॉ. कुसुम नौटियाल, एलाइड सर्विस से आईएएस अधिकारी डॉ. टी.आर. शर्मा (उनियाल) प्रमुख रहे।


