@ कमल उनियाल द्वारीखाल उत्तराखंड
पर्वतीय क्षेत्रों में गुलदार का हमला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पौड़ी गढवाल के विकास खंड द्वारीखाल के अंतर्गत ग्राम ठांगर बाडयूँ में सात वर्षीय कार्तिक पर गुलदार ने शनिवार सुबह सात बजे प्राणघातक हमला कर दिया।

इससे कार्तिक बुरी तरह जख्मी हो गया इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है ग्रामीण डरे सहमे हुये है।
शनिवार सुबह सात बजे कार्तिक पुत्र मोहन सिंह ग्राम ठांगर अपनी छोटी बहिन के साथ शौच करने घर से थोड़ी दूर गया था तभी घात लगाये गुलदार ने कार्तिक पर आत्मघाती हमला कर दिया। शोर सुनकर कार्तिक के ताऊ कुलदीप सिह ने बहादुरी से गुलदार से भिड कर गुलदार के जबड़े से कार्तिक को छुडाया।
कार्तिक के पिता मोहन सिंह मजदूरी करके अपने परिवार चलाते हैं उनके घर में शौचालय नहीं है।गुलदार के हमले में कार्तिक गम्भीर रुप से घायल हो गया कार्तिक को प्राथमिक उपचार के लिए हंस फाउंडेशन अस्पताल चमोलीसेण सतपुली पहुँचाया गया जहाँ उसका इलाज चल रहा है।
क्षैत्र के लोगों ने शीघ्र गुलदार को पकडने की माँग की।जिससे इस आदमखोर गुलदार की दहशत से निजात मिल सकेगी।
