SJVN को कॉर्पोरेट के लिए विश्वकर्मा पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया

@ नई दिल्ली

SJVN LTD ने निर्माण उद्योग विकास परिषद द्वारा गठित 15वें CIDC विश्वकर्मा पुरस्कार 2024 में दो प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किए हैं। SJVN को सामाजिक विकास और प्रभाव सृजित करने के लिए उपलब्धि पुरस्कार और CIDC पार्टनर्स इन प्रोग्रेस ट्रॉफी  प्रदान किया गया है।

SJVN की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक और CSR फाउंडेशन की अध्यक्ष गीता कपूर ने इन सम्मानों की चर्चा करते हुए कहा कि ये पुरस्कार नवोन्मेषी और ठोस CSR पहलों के माध्यम से सकारात्मक परिवर्तन के लिए SJVN की प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हैं।

उन्होंने रेखांकित किया कि कंपनी ने लगातार तीसरे वर्ष ये प्रतिष्ठित पुरस्कार अर्जित किए हैं। गीता कपूर ने कहा, समाज के प्रति योगदान के लिए सम्मानित किए जाने पर हम अत्यंत गौरवान्वित हैं और सार्थक प्रभाव सृजित करने के अपने प्रयत्नों को आगे बढ़ाने के लिए हम समर्पित रहेंगे।

SJVN की सभी CSR पहल पंजीकृत ट्रस्ट SJVN फाउंडेशन के माध्यम से की जाती हैं। अभी तक, कंपनी शिक्षा और कौशल विकास, स्वास्थ्य और स्वच्छता, अवसंरचना विकास और सामुदायिक संपत्ति निर्माण, सतत विकास, प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सहायता, स्थानीय संस्कृति तथा खेल के संरक्षण और संवर्धन के क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न CSR कार्यकलापों पर 450 करोड़ रुपये से अधिक व्यय कर चुकी है।

सीजीएम (एचआर) बलजीत सिंह ने SJVN की ओर से नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित एक समारोह के दौरान ये पुरस्कार प्राप्त किए। CIDC विश्वकर्मा पुरस्कार कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व सहित विभिन्न क्षेत्रों में पहल के लिए उन संगठनों और व्यक्तियों को सम्मानित करने का एक प्रतीक बन गया है, जो राष्ट्र के विकास और सतत विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

50 thoughts on “SJVN को कॉर्पोरेट के लिए विश्वकर्मा पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया

  1. Engaging in tai xiu online has revolutionized the way enthusiasts participate in traditional draws, providing a convenient and high-speed platform that allows you to access a wide variety of international markets from the comfort of your own home at any time.

  2. Our commitment to operational excellence shines through our round-the-clock technical support and concierge services at fb 88, where a team of dedicated industry experts is always ready to ensure your gaming sessions remain smooth, uninterrupted, and technically perfect.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...