बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें…

@ पटना बिहार         

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बापू के आदर्श एवं उनके विचार हमें प्रेरणा देते हैं। हमें बापू के विचारों का अनुसरण करना चाहिए तथा उसे आगे बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए। बापू के दिखाए मार्ग और उनकी सीख से समाज में भाईचारे और सद्भाव का माहौल रहेगा, देश आगे बढ़ेगा ।
👉 नीतीश कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि सादगी और राष्ट्र प्रेम के उत्कृष्ट उदाहरण शास्त्री जी के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने का हमें संकल्प लेना चाहिए।
👉 मुख्यमंत्री के कर-कमलों द्वारा गर्दनीबाग, पटना में बापू टॉवर का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, भवन मंत्री जयंत राज समेत कई वरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।
👉 कृषि मंत्री डॉ. मंगल पाण्डेय की अध्यक्षता में उत्तर बिहार के जिलों में अचानक आई बाढ़ से हुई फसल क्षति के संबंध में समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने बाढ़ के कारण हुए फसलों के नुकसान का एक सप्ताह के अंदर आकलन करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में राज्य सरकार किसानों के साथ पूरी दृढ़ता के साथ खड़ी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को किसानों को हरसंभव सहायता पहुंचाने के लिए समुचित कार्रवाई के निर्देश दिये। इस मौके पर विभागीय सचिव संजय कुमार अग्रवाल एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
👉 नीतीश कुमार के दिशा-निर्देश पर दरभंगा एवं सीतामढ़ी जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तेज। हेलीकॉप्टर के द्वारा आपदा पीड़ितों के बीच फूड पैकेट्स का वितरण किया गया।
👉 मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन और पुलिस अधीक्षक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र औराई, कटरा और गायघाट का जायजा लिया एवं प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि बाढ़ राहत शिविर, सामुदायिक किचेन का संचालन, नाव की व्यवस्था, पॉलिथिन शीट्स वितरण सहित कई अन्य कार्यों को त्वरित रूप में शुरू किया गया है।
👉 पूर्णिया के जिलाधिकारी कुंदन कुमार की अध्यक्षता में पूर्णिया में एयरपोर्ट निर्माण को लेकर बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उचित कार्रवाई कर निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिये।
👉 बक्सर के जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने लघु सिंचाई प्रमंडल कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
👉 भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में आगामी दुर्गा पूजा, 2024 को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। उन्होंने शहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने एवं त्योहार को शांतिपूर्वक तथा सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।
👉 सीवान के जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में स्मार्ट प्री-पेड मीटर के संबंध में प्रेस कान्फ्रेंस का आयोजन किया गया। उन्होंने मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए बताया कि स्मार्ट प्री-पेड मीटर से बिजली उपयोग का कंट्रोल आपके अपने हाथों में है। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में नवंबर, 2024 तक स्मार्ट प्री-पेड मीटर लगवा दिया जाएगा। जन जागरूकता अभियान के तहत स्मार्ट प्री-पेड मीटर एवं पुराने मीटर को एक साथ लगाकर प्रदर्शनी के जरिये आमजनों को दिखाया जाएगा कि रीडिंग में कोई अंतर नहीं है। समाहरणालय सीवान, सरकारी कार्यालय एवं अन्य प्रमुख सार्वजनिक जगहों पर भी ऐसी व्यवस्था की जाएगी।
👉 सहरसा के जिलाधिकारी वैभव चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिलान्तर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने महिषी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गनडौल में बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों को भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सामुदायिक रसोई के सतत् संचालन के निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...