@ नई दिल्ली :-
दिल्ली पुलिस में प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP) मनस्वी वशिष्ठ को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह कदम दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर पुलिसकर्मियों के प्रदर्शन के बाद उठाया गया है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार को करीब 150 पुलिसकर्मी दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर एकत्र हुए और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ACP मनस्वी वशिष्ठ और थाना प्रभारी अरुण कुमार के तबादले को रद्द करने की मांग की। उन्होंने दोनों अधिकारियों को उनकी पूर्व तैनाती पर वापस भेजने की अपील भी की।
बताया जा रहा है कि ACP मनस्वी वशिष्ठ ने स्वयं इस प्रदर्शन का नेतृत्व किया था। पुलिसकर्मियों के इस विरोध प्रदर्शन के बाद मामला पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा। इसके बाद मुख्यालय स्तर पर कार्रवाई करते हुए ACP मनस्वी वशिष्ठ को निलंबित करने का फैसला लिया गया।
इस घटनाक्रम ने दिल्ली पुलिस के प्रशासनिक महकमे में हलचल पैदा कर दी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के निलंबन और पुलिसकर्मियों के सामूहिक प्रदर्शन को विभाग के भीतर चल रहे असंतोष के रूप में देखा जा रहा है।
हालांकि, निलंबन के आधिकारिक कारणों और आगे की विभागीय कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना अभी बाकी है।

keonhacai5 đồng hành cùng người hâm mộ với thông tin bóng đá hữu ích từ các giải đấu hàng đầu.