@ देहरादून उत्तराखंड :-
मुख्यमंत्री, उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रो में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

निर्देशों के अनुपालन में दून पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण निम्नवत है:
1- कोतवाली पटेलनगर
08 अप्रैल 2026 को पटेलनगर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान मूलचन्द इन्कलेव के निकट स्थित खाली ग्राउण्ड के पास से मुखबिर की सूचना पर 01 अभियुक्त राहुल कश्यप पुत्र प्रमोद कश्यप को लगभग 01 लाख 80 हजार रू मूल्य की 5.89 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली पटेलनगर पर मु.अ.सं.- 237/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-
राहुल कश्यप पुत्र प्रमोद कश्यप निवासी देवी लोक काँलोनी फेस 2, बंसल होम शिमला बाईपास रोड, कोतवाली पटेलनगर, देहरादून, उम्र -30 वर्ष
बरामदगी:-
1- 5.89 ग्राम अवैध स्मैक (अनुमानित मूल्य लगभग 01 लाख 80 हजार रू0 )
2- कोतवाली डोईवाला

डोईवाला पुलिस द्वारा भुईया देवी मन्दिर, जौलीग्रान्ट, डोईवाला पर आकस्मिक चैकिंग के दौरान 02 महिला अभियुक्ताओ 01- सुमन पत्नी रवि कुमार निवासी माधमपुर कालोनी, मेरठ, उ.प्र., उम्र 25 वर्ष से 130 ग्राम चरस तथा 02-कुन्ती पत्नी बुल्लू निवासी माधमपुर कालोनी, मेरठ, उ.प्र. उम्र 30 वर्ष से 125 ग्राम अवैध चरस (दोनो से कुल 255 ग्राम अवैध चरस) बरामद होने पर उक्त दोनो महिला अभियुक्ताओ को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ताओं के विरूद्ध कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0सं0- 116/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्ता:-
1- सुमन पत्नी रवि कुमार निवासी माधमपुर कालोनी, मेरठ, उ.प्र, उम्र- 25 वर्ष
2- कुन्ती पत्नी बुल्लू निवासी माधमपुर कॉलोनी, मेरठ, उ.प्र, उम्र- 30 वर्ष
बरामदगी:-
255 ग्राम अवैध चरस
