आईटीबीपी और जैव प्रौद्योगिकी विभाग ने एक महत्त्वपूर्ण समझौता किया

@ नई दिल्ली :-

हिमालय की ऊँचाइयों पर तैनात हिमवीरों के स्वास्थ्य व जीवन-स्तर को बेहतर बनाने के लिए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) और जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) ने एक महत्त्वपूर्ण समझौता किया। नई दिल्ली में हुए इस समझौते पर डीबीटी के सचिव डॉ. राजेश एस. गोकले और ITBP महानिदेशक श्री राहुल रसगोतरा की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए।

इस सहयोग के तहत ऊँचाई से जुड़ी बीमारियों और ऑक्सीजन की कमी का समाधान, दूरस्थ चौकियों तक टेलीमेडिसिन व मोबाइल डायग्नोस्टिक यूनिट पहुँचाने, जवानों के लिए पौष्टिक सप्लीमेंट और ठंड से बचाव के उपकरण विकसित करने तथा ITBP के चिकित्सा कर्मियों को नई तकनीक का प्रशिक्षण देने पर काम किया जाएगा।यह पहल हिमवीरों को कठिन परिस्थितियों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ देने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...