आंध्र प्रदेश कैलासपट्टनम गांव में पटाखा कारखाने में विस्फोट से 6 लोगों की मौत

@ अनकापल्ली आंध्रा प्रदेश :-

आंध्र प्रदेश में अनकापल्ली जिले के कैलासपट्टनम गांव में एक पटाखा कारखाने में एक विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गई। चार व्‍यक्तियों की मौत विस्फोट स्थल पर हुई और दो ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नारा चंद्रबाबू नायडू ने इस दुर्घटना पर दु:ख व्यक्त किया है और जिला प्रशासन को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। नायडू ने अधिकारियों को मामले की व्यापक जांच करने और विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया है।

गंभीर रूप से घायल सात अन्य लोगों का इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है। अनकापल्ली जिला पुलिस की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, विस्फोट आज दोपहर करीब पौने एक बजे हुआ। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। घटना के समय कारखाने में करीब 30 कामगार मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...