आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा इंदौर में शारदीय नवरात्रि महोत्सव 2026 का आयोजन

@ भोपाल मध्यप्रदेश :-

वैदिक धर्म संस्थान – आर्ट ऑफ लिविंग, इंदौर ज़ोन द्वारा 11 से 18 अक्टूबर 2026 तक शारदीय नवरात्रि महोत्सव का आयोजन ओमनी रेजिडेंसी, रेडिसन होटल के पास, इंदौर में किया जाएगा। महोत्सव में वैदिक परंपराओं के अनुरूप पूजा-अर्चना, होम, ध्यान साधना, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं सेवा गतिविधियों का आयोजन होगा।

महोत्सव का शुभारंभ 11 अक्टूबर, रविवार को प्रातः 6:30 से 9:30 बजे तक महा सुदर्शन क्रिया के साथ होगा। इसके पश्चात ज्वारे पूजन एवं ललिता सहस्रनाम पाठ किया जाएगा।

बेंगलुरु से पधार रहे आर्ट ऑफ लिविंग के अंतरराष्ट्रीय संकाय सदस्य दर्शक हाथी के पावन सान्निध्य में नवरात्रि के दौरान विभिन्न वैदिक पूजन, होम एवं अनुष्ठान संपन्न होंगे। उनके मार्गदर्शन में 12 से 15 अक्टूबर तक नवरात्रि विशेष एडवांस मेडिटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्रतिदिन सायं 5:30 बजे ललिता सहस्रनाम का पाठ भी होगा।

16 अक्टूबर को महागणपति, नवग्रह एवं वास्तु होम, कन्या पूजन, कन्या भोज, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तथा सायं सुदर्शन होम आयोजित होंगे। 17 अक्टूबर को रुद्र पूजा एवं रुद्र होम के साथ चंडी कलश स्थापनम् एवं पारायण होगा। इस अवसर पर इंदौर की विशिष्ट महिला चिकित्सकों का सम्मान भी किया जाएगा। 18 अक्टूबर को चंडिका होम के साथ महोत्सव का समापन होगा।

आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से सपरिवार सम्मिलित होकर साधना, सेवा, सत्संग तथा देवी माँ का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

One thought on “आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा इंदौर में शारदीय नवरात्रि महोत्सव 2026 का आयोजन”

  1. 23Win.com có các danh mục sản phẩm được sắp xếp riêng, giúp người dùng dễ theo dõi nội dung mình quan tâm. Những thông tin về tài khoản và dịch vụ nên được tìm hiểu trước khi sử dụng các tính năng liên quan. Mình nghĩ việc trình bày hướng dẫn rõ ràng sẽ hữu ích hơn cho người mới. Đặc biệt, hãy kiểm tra điều kiện giao dịch và chương trình khuyến mãi trước khi tham gia.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...