@ लख़नऊ उत्तरप्रदेश :-
स्वदेशी अब केवल एक नारा नहीं है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में स्वदेशी की अवधारणा को विराट और व्यापक स्वरूप प्राप्त हुआ है।
आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान-2025 के अंतर्गत ‘आत्मनिर्भर भारत-स्वदेशी संकल्प’ विषय पर लखनऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में सहभाग किया। स्वदेशी का मतलब- जो भारत में निर्मित हो, जिसमें भारत के श्रमिकों का पसीना लगा हो एवं जिसके निर्माण में भारत की युवा शक्ति की प्रतिभा लगी हो।

