AIIMS नई दिल्ली की डॉक्टरों और नर्सों की टीम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों मे राहत मिशन की शुरुआत की

@ नई दिल्ली :-

AIIMS नई दिल्ली की डॉक्टरों और नर्सों की टीम ने शनिवार को पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए अपने मिशन की शुरुआत की। टीम ने अपनी यात्रा पंजाब के अजनाला क्षेत्र से शुरू की है, जो बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में से एक है। इसके बाद यह टीम रामदास और अन्य प्रभावित इलाकों में जाएगी, जहां चिकित्सा सहायता और मानवीय सहयोग प्रदान किया जाएगा।

AIIMS की यह पहल न केवल स्वास्थ्य सेवाओं तक सीमित है, बल्कि यह पीड़ितों के बीच विश्वास और सहानुभूति का संचार भी कर रही है। दवाइयों, चिकित्सीय विशेषज्ञता और करुणा के साथ AIIMS की यह टीम बाढ़ पीड़ितों तक “हीलिंग टच” पहुंचाने का प्रयास कर रही है।

AIIMS नई दिल्ली ने शुक्रवार को पंजाब और उत्तर भारत के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के लिए विशेष पहल की। इस पहल के तहत संस्थान ने डॉक्टरों और नर्सों की एक समर्पित टीम भेजी है, जो प्रभावित क्षेत्रों में रहकर लोगों को चिकित्सा सहायता और मानवीय सहयोग प्रदान करेगी।

टीम में मेडिसिन, मनोचिकित्सा, बाल चिकित्सा, सामुदायिक चिकित्सा, शल्य चिकित्सा, रेडियोलॉजिकल डायग्नोसिस और प्रयोगशाला चिकित्सा जैसे विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल हैं। इसके साथ ही मुख्य नर्सिंग अधिकारी के कार्यालय से वरिष्ठ और अनुभवी नर्सिंग अधिकारी भी इस मिशन में अपनी सेवाएं दे रही हैं।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ये चिकित्सक और नर्सें लगातार काम करते हुए आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे, दवाइयां वितरित करेंगे और जरूरतमंद लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान करेंगे। AIIMS ने इसे अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा बताते हुए कहा है कि यह पहल रोगी सेवा, शिक्षा और अनुसंधान की त्रिमूर्ति मिशन भावना पर आधारित है, जिसमें मानवता की सेवा को केंद्र में रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...