@ नई दिल्ली :-
अमेरिका और ईरान के बीच 60 दिनों के संघर्ष विराम और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा खोलने को लेकर बड़ा समझौता होने की संभावना जताई जा रही है। अमेरिकी वेबसाइट एक्सियोस की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों देशों के बीच एक मसौदा समझौते पर तेजी से काम चल रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी अपने सोशल मीडिया पोस्ट में सकारात्मक संकेत दिए हैं, जबकि ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने “एमओयू पर काम जारी” होने की पुष्टि की है।
रिपोर्ट के अनुसार, प्रस्तावित समझौते में 60 दिनों तक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बिना टोल शुल्क के खोलने, ईरान को तेल निर्यात की छूट देने और उसके परमाणु कार्यक्रम को सीमित करने पर बातचीत शामिल है। इसके तहत ईरान समुद्री माइंस हटाने और यूरेनियम संवर्धन कार्यक्रम को रोकने पर चर्चा करेगा। वहीं अमेरिका कुछ प्रतिबंधों में राहत देने और ईरान के फंड जारी करने पर विचार करेगा।
समझौते में इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच तनाव कम करने की भी बात कही गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, यदि ईरान अमेरिकी शर्तें मान लेता है तो दोनों देशों के रिश्तों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

Grwat work! Thatt iis thee ind of infprmation thst aree ssupposed too bbe shared acrss thhe net.
Shamme on Google forr nnot positioning this putt up higher!
Comee on ove annd talk ovber with my wweb site .
Than yyou =)
Check out myy pagge txxxvideos.com